माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आरंभ की गई वृक्षारोपण की पहल के अंतर्गत मैनपुरी जिले के माननीय जिलाधिकारी महोदय डाॅ0 इंद्रमणी त्रिपाठी जी द्वारा जिले में वृक्षारोपण का भव्य कार्यक्रम दिनांक 12.07.2026 दिन रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें जिले के प्रतिष्ठित स्कूल डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी ने सर्वाधिक प्रतिभाग लिया, स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी शिक्षकों ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण की रक्षा का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में जिले के समस्त प्रतिष्ठित अधिकारीगण तथा मुख्य अतिथि की भूमिका में महिला कल्याण विभाग (उ0प्र0) की अध्यक्ष माननीया कमलावती सिंह जी रहीं।

माननीय जिलाधिकारी महोदय ने बच्चों को अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण रक्षा हमारा कर्Ÿाव्य है। तथा भविष्य में मैनपुरी जनपद में होने वाले पर्यावरण संरक्षण कार्यों के बारे में बताया।
इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशू सौजिया, एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार, सीसीए इंचार्ज हिमांशू सिंह एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



