मैनपुरी(सुवि)विकास खंड करहल के ग्राम नगला खुशाल, अण्डनी, घिटौली, विकास खंड किशनी के ग्राम रम्पुरा, समान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत आयुक्त आगरा मंडल आगरा, वृक्षारोपण हेतु नामित नोडल अधिकारी नगेंद्र प्रताप सिंह ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष तापमान को नियंत्रित करने, वर्षा चक्र को संतुलित रखने, भूजल संरक्षण, मृदा संरक्षण तथा जैव विविधता के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं और इनके लाभ इतने व्यापक हैं कि उन्हें शब्दों में पूरी तरह व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के सबसे बड़े सहायक हैं, वृक्ष हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं, वर्षा चक्र को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा मिट्टी के कटाव को रोककर पर्यावरण की रक्षा करते हैं इसके साथ ही वृक्ष ईंधन, लकड़ी, फल, छाया और अनेक उपयोगी संसाधन उपलब्ध कराकर मानव जीवन को समृद्ध बनाते हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है, जिस प्रकार परिवार के सदस्य की देखभाल की जाती है, उसी प्रकार लगाए गए पौधों का संरक्षण भी आवश्यक है, तभी वृक्षारोपण अभियान अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर सकेगा।

IMG 20260712 WA0016

मंडलायुक्त ने कहा कि वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं, वर्षा चक्र को संतुलित बनाए रखते हैं, भूजल संरक्षण में सहायक होते हैं तथा मिट्टी के कटाव को रोकते हैं, इसलिए वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं बल्कि मानव जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें विनम्रता का भी संदेश देते हैं, फलों से लदा हुआ वृक्ष सदैव झुक जाता है, उसी प्रकार मनुष्य को भी सफलता मिलने पर अहंकार नहीं बल्कि सेवा और विनम्रता का भाव रखना चाहिए, प्रकृति हमें जीवन के अनेक मूल्य सिखाती है और हमें उनसे सीख लेकर समाज के हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाले वर्षों में जनपद हरियाली से आच्छादित होकर पर्यावरण संरक्षण का आदर्श उदाहरण बन सकता है।

ग्राम नगला खुशाल में विकसित की जा रही नक्षत्र वाटिका में 650 फलदार, छायादार पौधे रोपित किए गए हैं साथ ही वाटिका के समीप ग्राम तलैया एवं अमृत सरोवर का निर्माण भी कराया गया है, रोपित किये गये पौधों की सिंचाई हेतु बोरिंग भी करायी जा चुकी है, रोपित पौधों की सुरक्षा की दृष्टि से नक्षत्र वाटिका के चारो ओर तारों की फेसिंग का कार्य भी कराय जा चुका है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, उप जिलाधिकारी करहल, किशनी सुनिष्ठा सिंह, गोपाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी करहल, भोगांव अजय प्रताप सिंह, रामकृष्ण द्विवेदी, तहसीलदार करहल अरविन्द गौतम, खंड विकास अधिकारी करहल रूक्मणी देवी, उप प्रभागीय वनाधिकारी वंदना सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

——————————————————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here