मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु के साथ दि. 11 जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के सफल आयोजन हेतु स्थल चिन्हांकन हेतु धारऊ स्थित ए.आर. गार्डन एवं श्रीदेवी मेला ग्राम सुधार प्रदर्शनी का भ्रमण कर सामूहिक विवाह हेतु उपर्युक्त स्थल का चयन श्रीदेवी मेला क्षेत्र को करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्धारित तिथि से पूर्व पूरे परिसर की सही ढंग से साफ-सफाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह भव्य समारोह में किया जाए, किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे, चयनित जोड़ों को लाने, ले जाने के बेहतर प्रबंध किए जाएं, कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रहें, दोनों पक्षों के बैठने हेतु मुकम्मल इंतजाम रहे, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवाज से वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होंगे, इसलिए हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराने हेतु मंडप एवं मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह संपन्न कराने हेतु मौलवियों की व्यवस्था की जाए, वर-वधु पक्ष को उपलब्ध करायी जाने वाले सामिग्री वितरण की चाक-चौबंद व्यवस्था रहे।

IMG 20260704 WA0109

श्री त्रिपाठी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर विवाह के पंजीकरण हेतु पर्याप्त स्टॉल लगाए जाएं, सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस की तैनाती की जाए, साज-सज्जा से लेकर खान-पान व्यवस्था हेतु प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों, कर्मचारियों की तैनाती की जाए, सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने वाले किसी भी व्यक्ति, वर-वधु पक्ष के लोगों को कोई असुविधा न हो, सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि दि. 11 जुलाई को लगभग 200 से अधिक जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे इसलिए कार्यक्रम स्थल पर लगभग 04-05 हजार व्यक्तियों के उपस्थित रहने की संभावना है, संख्या के अनुसार वर्षा को ध्यान में रख सभी व्यवस्थाएं कार्यक्रम से पूर्व सुनिश्चित की जायें।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. शोभनाथ चौरसिया, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश, नाजिर रोहित दुबे, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here