मैनपुरी(सुवि)आयुष्मान आरोग्य मंदिर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिन्दपुरम में 06 माह की बच्ची नव्या एवं उसकी माता शालिनी से फीता कटवाकर तथा स्वयं 0 से 5 वर्ष के लक्षित बच्चों को ’’दो बूंद जिंदगी की’’ पिलाकर पल्स-पोलियो अभियान का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि भारत पोलियो जैसी भयंकर बीमारी से मुक्त हो चुका है लेकिन अभी कुछ देशों में यह वॉयरस मौजूद है, यह वॉयरस दोबारा देश के अंदर प्रवेश कर सकता है इसलिए प्रत्येक चरण में जन्म से लेकर 05 वर्ष के प्रत्येक लक्षित बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाना बेहद जरूरी है। उन्होंने जनपद-वासियों से अपील करते हुये कहा कि 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को निकट के पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो ड्रॉप जरूर पिलवाएं ताकि बच्चों को पोलियो वॉयरस से प्रतिरक्षित किया जा सके। उन्होने कहा कि देश के भविष्य बच्चों को ताउम्र अपंगता से बचाने के लिए जनपद के प्रत्येक व्यक्ति को अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाना है, पल्स पोलिया अभियान की सफलता ही लक्षित शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने पर ही निर्भर है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि अभियान के दौरान सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी लक्षित बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे, विशेषतौर पर ईंट भट्टों पर निवास कर रहे परिवारों, घुमन्तू लोगों के लक्षित बच्चों को दवा अवश्य पिलायी जाये।

IMG 20260628 WA0006
श्री त्रिपाठी ने कहा कि कुछ वर्षों पूर्व इस बीमारी की चपेट में आकर जीवन भर दूसरों पर निर्भर रहकर जीवन-यापन करने को मजबूर रहते थे लेकिन सभी के सम्मिलित प्रयायों, निरतंर संचालित पोलियो उन्मूलन अभियान का नतीजा आज हम सबके सामने है, कई वर्षों से हमारा देश इस बीमारी से पूरी तरह मुक्त हो चुका है लेकिन अभी भी सजगता की आवश्यकता है। उन्होने 06 माह की आयु पूर्ण कर चुके रूद्र, शावी को अन्न-प्रासन्न योजना के अन्तर्गत ऊपरी आहार खिलाते हुये बच्चों के अभिभावकों से कहा कि बच्चो के खान-पान का विशेष ध्यान रखें उन्हें भरपूर पोषक आहार खिलायें ताकि बच्चा सेहतमंद रहे और देश से कुपोषण जैसी बीमारी भी समाप्त हो सके।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता ने कहा कि अभियान ब्लॉकवार कार्य योजना बनाकर प्राप्त निर्देशानुसार संचालित होगा, जिसमें जनपद के शून्य से 05 वर्ष तक के 3,57,859 शिशुओं को 1044 बूथांे पर पोलियो ड्रॉप से आच्छादित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिला स्तर पर अपर, उप चिकित्साधिकारियों को ब्लॉक नोडल अधिकारी नामित करते हुये पूर्ण अनुश्रवण एवं मूल्ंयाकन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है साथ ही बेसिक शिक्षा, बाल विकास, पंचायती राज, नगर निकायांे, आपूर्ति, राजस्व आदि विभागों के अन्तर्विभागीय समन्वय से संचालित कराये जाने हेतु अन्तर्विभागीय बैठकें, प्रशिक्षण पूर्ण कराते हुये आज से यह अभियान आरंभ किया गया है, जनपद में 2838 टीमें घर-घर जाकर शिशुओं को पोलियो ड्रॉप आच्छादित करेंगीं, अभियान में ए.एन.एम., आशा-संगिनी, आंगनवाडी कार्यकर्ती आदि के संयुक्त टीमों द्वारा कार्य कराया जा रहा है।
इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, एस.एम.ओ. डॉ. वी.पी. सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेन्द्र सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिओम बाजपेयी, खंड शिक्षाधिकारी रवि प्रकाश, चिकित्साधिकारी अधिकारी डॉ. कोमल, डॉ. रानू वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविन्द्र सिंह गौर अभय प्रताप सिंह, हरिभान सिंह, शैलेन्द्र कुमारर, धर्मेन्द्र कुमार, शिवदेश सिंह, राजीव कुमार, सचिन कुमार, कमलदीप, संजय शर्मा, प्रवेश मिश्रा, अनुज कुमार सिंह, पी.टी.आई. राकेश कुमार, सुपरवाइजर ज्योति शाक्य, आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेनू कुमारी, आशा वंदना, सुमन आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here