विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला संयोजक अभय चौधरी के नेतृत्व में नवागंतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह से शिष्टाचार भेंट की तत्पश्चात विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं से वार्ता कर अवगत कराया।

IMG 20260701 WA0015 3

जिला संयोजक अभय चौधरी ने कहा शिक्षकों के वेतन प्रक्रिया को सुदृढ़ कर प्रत्येक माह की पहली तारीख को दिलाने के क्रम में वेतन प्रक्रिया को गति प्रदान की जाए। पूर्व में कई माह से वेतन भुगतान में विलंब हो रहा है।जिला सह संयोजक हरेंद्र सिंह बैस जी ने कहा कि 15000 शिक्षक भर्ती में वार्षिक वेतन वृद्धि जो 1जुलाई 2017 को लगी है जबकि नियमानुसार 1जनवरी 2017को लगनी उक्त प्रकरण को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में लाया गया। जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने संगठन को आश्वस्त किया कि सभी 15000भर्ती के समस्त शिक्षको को सामूहिक शासनादेश के अनुसार नियमानुसार वेतन वृद्धि दी जाएगी।ब्लॉक अध्यक्ष घिरोर श्री आत्मोज यादव पम्मी ने कहा कि 15000 शिक्षक भर्ती के शिक्षको को 2 जुलाई को 10 वर्ष पूर्ण हो जायेगे अतः संगठन आपसे अनुरोध करता है कि समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर जनपद के सभी 15000शिक्षक भर्ती के शिक्षकों नियमनुसार चयन वेतनमान की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का कष्ट करें।ब्लॉक अध्यक्ष बरनाहल जुगिल किशोर यादव जी ने कहा कि शिक्षकों के विभिन्न लंबित देयकों(एरियर एवं अन्य)के ससमय भुगतान किए जाए। ब्लॉक अध्यक्ष नमन तिवारी ने कहा शिक्षकों के द्वारा पूर्ण मनोयोग के साथ अवकाश के दिनों जनगणना मकानगणना का कार्य समय से किया गया लेकिन अभी तक कोई भी मानदेय नहीं मिला है।ब्लॉक मंत्री बरनाहल राहुल गुप्ता जी ने कहा कि अवशेष mdm,कन्वर्जन कॉस्ट,फलों की राशि विद्यालयों के खातों में प्रेषित की जाय।।जनपद में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद किया जाए

IMG 20260701 WA0013

बीएसए महोदय ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक वार्ता करते हुए संबंधित पटल सहायकों को बुलाकर समस्याओं के प्रभावी और त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि सभी समस्याओं का प्रभावी निस्तारण शीघ्र कर दिया जाएगा।

प्रतिनिधि मण्डल में जिला सह-सयोजक हरेंद्र सिंह बैस, बेवर ब्लॉक संयोजक अमित यादव,ब्लॉक अध्यक्ष बरनाहल जुगिल किशोर यादव,ब्लॉक अध्यक्ष मैनपुरी नमन तिवारी जी, ब्लॉक मंत्री कुरावली सुशील पाठक,ब्लॉक उपाध्यक्ष रंजीत यादव,संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह,ब्लॉक मंत्री मैनपुरी रंजीत सिंह,राधारमण शाक्य, विवेक यादव, मनीष शाक्य, यतींद्र सिंह, पंकज यादव, अनूप सिंह, ब्रजकिशोर यादव,अवधेश कुमार ब्रज किशोर यादव, विमल कुमार राजपूत कौशलेंद्र प्रताप , देवेंद्र सिंह,पवन वर्मा,जीतेन्द्र सिंह राजपूत,विवेक यादव,सुमित कुमार, सुरजीत सिंह,संजीव कुमार, प्रशांत कुमार,यशपाल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here