मैनपुरी(सुवि)भूमि, राजस्व संबंधी विवादों सहित जन-सामान्य की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने आयोजित थाना समाधान दिवस के अंतर्गत थाना दन्नाहार पहुंच फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में है, इसका उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं बल्कि प्रत्येक फरियादी को मौके पर न्याय दिलाना है, थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के सम्मुख 15 शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत दर्ज करायी, जिस पर उन्होने राजस्व, पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का आज ही मौके पर जाकर सत्यापन कर निराकरण कराये जाने के निर्देश दियेे। उन्होने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल अभिलेखों के आधार पर नहीं बल्कि वास्तविक स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर किया जाए ताकि शिकायतकर्ता को तत्काल राहत मिल सके, भविष्य में विवाद की पुनरावृत्ति न हो, प्रत्येक विवादित भूमि का विधिवत सीमांकन, सत्यापन कराया जाए, सीमांकन की प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष हो ताकि भविष्य में अनावश्यक विवाद उत्पन्न न हों।

IMG 20260627 WA00121

श्री त्रिपाठी ने कहा कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे विवादों को समय रहते समाप्त कर आमजन को त्वरित, सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है, प्रशासनिक अनुभव के आधार पर उन्होंने कहा कि लगभग 80 प्रतिशत मामलों का समाधान मौके पर ही संभव है जबकि केवल 20 प्रतिशत मामलों में उच्च स्तर पर हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है इसलिए सभी अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में पूरी संवेदनशीलता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बरतें, दोनों पक्षों को सुनने के बाद तथ्यों के आधार पर न्यायसंगत निर्णय लें, जिससे किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी भूमि की खरीद से पूर्व उसके स्वामित्व, राजस्व अभिलेखों, वास्तविक स्थिति एवं कब्जे की पूरी जानकारी कर लें, भूमि क्रय करने के बाद तत्काल वैधानिक रूप से कब्जा प्राप्त किया जाए, जिससे भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि जिन चकमार्ग, सार्वजनिक मार्गों से अतिक्रमण हटाया जाए, वहां ग्राम पंचायत के माध्यम से तत्काल मिट्टी डलवाकर मार्ग को जनोपयोगी बनाया जाए, सार्वजनिक मार्गों, ग्राम समाज की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस के प्रभावी संचालन, सतत् निगरानी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य सभी थानों पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, तैनात नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में कम से कम 10-10 भूमि विवादों का मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अनिवार्य रूप से किया जाए, थाना समाधान दिवस के उपरांत सम्बन्धित थाना क्षेत्र की एक चयनित ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल का आयोजन भी किया जाये, चौपाल में संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, थाना प्रभारी, लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव एवं अन्य विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करायी जायेगी, पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही की जाये।

थाना दन्नाहार मंे जन-समस्याएं सुनने के दौरान ग्राम श्यामपुर नि. अनिल कुमार ने विपक्षियों द्वारा खेत पर किये गये अवैध कब्जे को खाली कराने, ग्राम बैजनाथपुर नि. गीता देवी ने भूमि की पैमाइश कराये जाने, ग्राम बम्हौरी नि. अवधेश कुमार ने चकरोड़ की पुनः पैमाइश कराये जाने, ग्राम नगला सभा नि. विजय लक्ष्मी ने भूमि गाटा संख्या-381 की पैमाइश कराये जाने, नगला सभा नि. पुष्पा देवी ने भूमि की पैमाइश कर भूमि पर कब्जा दिलाये जाने, ग्राम रठैरा नि. गंगा सिंह ने 20 साल पुराने सड़क पर जबरन कब्जा कर दीवार लगाने, घिरोर नि. दफेदार ने गाटा संख्या-583 की पैमाइश कर भूमि को संक्रमणीय कराने, त्रिलोकपुर नि. जितेन्द्र सिंह ने गाटा संख्या-1980 पर दंबंगों द्वारा किये गये अनाधिकृत कब्जे को खाली कराये जाने, ग्राम नगला मढ़ा नि. अजेन्ट सिंह ने अवेध कब्जे को खाली कराये जाने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की। इस दौरान नायब तहसीलदार, प्र. निरीक्षक सम्बन्धित लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here