मैनपुरी(सुवि)पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जन-शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों में कमी आयी है, जनपद में जन-शिकायतों के निस्तारण की प्रगति भी बेहद संतोषजनक है लेकिन फिर भी कुछ स्थानों पर जबरन, दबंगई के बल पर अनाधिकृत कब्जे की शिकायतें प्राप्त हो रही है। उन्होने कहा कि किसी भी सार्वजनिक मार्ग पर अनधिकृत कब्जा न रहे, अवैध अतिक्रमण के कारण किसी भी व्यक्ति को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पक्की पैमाइश, मेढ़बंदी के उपरांत दबंगों द्वारा पुनः कब्जा करने की शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं, पक्की पैमाइश, मेढ़बंदी के उपरांत यदि किसी के द्वारा कब्जा किया जाए तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करायी जाये, किसी गरीब, कमजोर वर्ग के व्यक्ति की भूमि पर कहीं अनाधिकृत कब्जा न रहे, पात्र व्यक्ति अपनी भूमि पर काबिज रहें। उन्होने कहा कि अविवादित फौती प्राथमिकता पर दर्ज की जायें, भूमि पर अनाधिकृत कब्जों के प्रति राजस्व, पुलिस अधिकारी संवेदनशील रहकर कार्य करें, किसी भी दबंग द्वारा किसी कमजोर व्यक्ति की भूमि पर जबरन कब्जा न किया जाये। उन्होने कहा कि शासन की संचालित जन-कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रयेत्क पात्र व्यक्ति को मिले, पात्रों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाये।

IMG 20260627 WA0010

पर्यटन मंत्री ने कहा कि वर्षा ऋतु आने वाली है, बरसात के मौसम में वेक्टर जनित बीमारियों के बढ़ने की संभावना बनी रहती है, स्वास्थ्य, नगर निकाय, ग्राम्य विकास विभाग, कृषि, पशुपालन के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करें, किसी भी क्षेत्र में जल-भराव की स्थिति न हो, सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि आमजन को सम्बन्धित विभाग मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायें, शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण के बेहतर प्रबन्ध किये जायें, पात्रों को संचालित योजनाओं का लाभ आसानी से मिले, कोई भी पात्र व्यक्ति प्रधानमंत्री आवस योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय योजना, हर घर नल के माध्यम से स्वच्छ जल जैसी महत्वपूर्ण योजना में लाभान्वित होने से शेष न रहे, किसानों के स्वावलम्बन हेतु संचालित बीज अनुदान योजना, कृषि यंत्र अनुदान योजना के साथ किसानों को समय से खाद, बीज, सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

आज जन-सुनवाई के दौरान भोजपुरा नि. संध्या भदौरिया ने दबंगों द्वारा किये गये अवैध कब्जे को हटवाने, ग्राम श्यामपुर नि. अनिल कुमार ने खेत पर जबरिया कब्जा करने, इसई खास नि. विनोद कुमार ने गाटा संख्या-845, 747 को संक्रमणीय कराये जाने, ग्राम गरगई छोटी नि. शिवपाल सिंह ने चकमार्ग को खुलवाये जाने, ग्राम बिलसड़ा नि. नितिन कुमार ने पुश्तैनी भूमि की सरकारी पैमाइश के दौरान हुए जानलेवा हमले, पूर्व में की गयी शिकायतों की अनदेखी, लगातार मिल रही धमकियों की निष्पक्ष जॉच कराये जाने, रूपपुर भरतपुर नि. ओपेन्द्र कुमार ने बैनामाशुदा भूमि पर दंबगों द्वारा किये गये अनाधिकृत कब्जे को खाली कराने, ग्राम दिवलपुर नि. अवनीश कुमार ने गाटा संख्या-190 पर दबंगों द्वारा किये गये कब्जे को कब्जामुक्त कराये जाने, ग्राम सराय नि. दलवीर सिंह ने भूमि की पैमाइश कराये जाने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।

जन-सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अशोक सिंह, प्र. निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर भदौरिया, विद्युत से लालू जादौन के अलावा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, शिवदत्त भदौरिया, उदय चौहान, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here