मैनपुरी(सूवि)जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जनपदवासियों को ईद-उल-अज़हा के पर्व की मुबारकवाद देते हुए सभी की खुशहाली, समृद्धि, अमन-चैन की कामना करते हुये कहा कि जनपदवासी बकरीद के त्यौहार को आपसी मेल-मिलाप, भाई-चारे व साम्प्रदायिक सौहार्द के वातावरण में मनाकर अपनी परम्परा को कायम रख शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने में सहयोग करें, त्योहार पर कोई नई परम्परा न डालें, कुर्बानी घरों में ही करें। उन्होने अपने बधाई सन्देश के माध्यम से विश्वास व्यक्त किया कि ईद-उल-जुहा पर सभी जनपदवासी अपनी समझदारी का परिचय देते हुए त्यौहार को हंसी-खुशी के साथ हर्षाेल्लास के साथ मनायंेगे।
श्री सिंह ने कहा कि बकरीद के पवित्र पर्व को एक दूसरे के साथ खुशियां बांटकर मनायें, कुर्बानी के बाद जानवरों के अनुपयोगी अंश निधारित स्थान पर ही डालें, प्रतिबन्धित पशुओं की कुर्बानी किसी भी दशा में न करें। उन्होंने आवारा पशुओ के स्वामियो से कहा कि वे बकरीद के दिन अपने पशुओं को खुला न छोडें उन्हें निर्धारित स्थान पर बांधकर रखे। उन्होने कहा कि त्योहार के दिन गलियो,सडको, नालियों में कूड़ा आदि न फेकंे, नगर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।