मैनपुरी(सुवि)केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्र-प्रदेश सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जन-मानस की जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करने हेतु समेकित अभियान के आयोजन के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में प्रबुद्धजनों से संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा, इंजीनियरिंग सेक्टर से जुड़े चिकित्सकों, अभियंताओं का संवाद सम्मेलन आयोजित किया गया, कार्यक्रम में चिकित्सा, इंजीनियरिंग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियांे को सम्मानित करने के उपरांत पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि आजादी के बाद इससे पूर्व कई प्रधानमंत्री, कई सरकारंे आईं सबने अपने-अपने तरीके से देश को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया लेकिन विगत् 12 वर्षों में आतंकवाद, भ्रष्टाचार, नक्सलवाद जैसी तमाम ज्वलंत समस्याओं से निजात मिली, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक पूर्ण विकसित भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, इस सपने को साकार करने के लिए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा-पूर्वक करना होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व 90 प्रतिशत से अधिक सैन्य उपकरण विदेश से आते थे, बुलेट पू्रफ जैकेट, ग्लव्स, सर्दी से बचाव हेतु विशेष ड्रेस भी विदेशों से आते थे, लेकिन आज 70 प्रतिशत सैन्य उपकरणों का निर्माण देश में हो रहा है, आज भारत फाइटर जेट बनाने का कार्य कर रहा है, ऑपरेशन सिंदूर में जो ब्रह्मोस मिसाइल प्रयोग की गयी थी, उसका निर्माण लखनऊ में हुआ, स्वदेशी मिसाइल ने दुश्मन देश के ठिकानों को तबाह करने का कार्य किया जल्द ही देश में अपने हवाई जहाज में सफर करने का अवसर मिलेगा, देश में हवाई जहाज निर्माण का कार्य संचालित है।

विधायक भोगांव ने कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व हमारा देश अर्थव्यवस्था के रूप में 11वें स्थान पर था और आज चौथे स्थान पर पहुंच चुका है, जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने वाला है। उन्होंने कहा कि हर जनपद में एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य संचालित है, कई जनपदों में मेडिकल कॉलेज संचालित हो चुके हैं, जनपद में भी पी.पी.टी. मॉडल पर मेडिकल कॉलेज संचालित होगा, मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने से चिकित्सकों की कमी दूर होगी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद देश के लिए नासूर साबित हो रहा था, बड़ी संख्या में हमारे सैनिक शहीद होते थे, आज नक्सलवाद पूरे देश से लगभग समाप्त हो चुका है, जम्मू कश्मीर जो भारत का मणी मुकुट है, जहां जाने के लिए परमिट लेना पड़ता था, 2014 से पूर्व जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये जाते थे, वहां का झंडा फहराया जाता था लेकिन आज जम्मू-कश्मीर के अंदर हालात पूरी तरह बदल चुके हैं, घर-घर में तिरंगा फहराया जा रहा है, धारा-370 खत्म कर वहां के लोगों को स्वतंत्रता से जीने का हक दिया, आज पूरे जम्मू-कश्मीर के अंदर अमन-चैन का महौल है, 2014 से पूर्व देश में विभिन्न राज्यों में निरंतर आतंकवादी घटनाएं होती थी लेकिन आज देश में आतंकवाद पूरी तरह से समाप्त हो चुका है, देश के बहादुर प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी घटनाओं का बदला लिया, ऑपरेशन सिंदूर इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, 80 करोड लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में आवास उपलब्ध कराये गये, रू. 05 लाख तक का इलाज मुफ्त हो रहा है, गरीब परिवार की महिलाओं को धुऐं से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराये गये, 70 वर्ष के प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उनके आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्णय देश के प्रधानमंत्री ने लिया है जल्द ही सभी 70 वर्ष की आयु के लोगों को आयुष्मान कार्ड बनेंगे।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के संविधान ने प्रत्येक व्यक्ति को बराबरी का दर्जा दिया है, गरीब के घर में पैदा हुआ बच्चा भी किसी सर्वाेच्च स्थान पर पहुंच सकता है, हमारे संविधान में ऐसी व्यवस्था की गई है, संविधान की ताकत का ही नतीजा है कि आदिवासी परिवार की बेटी आज देश के सर्वाेच्च पद को सुशोभित कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज में यात्रा करे, गांव में सफाई करने वाला व्यक्ति कार में बैठकर सफाई करने जाए, इस सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से कर देश को आगे बढ़ाकर वर्ष 2047 तक पूर्ण विकसित भारत बनाने में अपना योगदान देना होगा।
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने विभिन्न सेक्टर से जुड़े व्यक्तियों द्वारा व्यक्त किए गए विचारों, समस्याओं के संबंध में कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार की नीतियों, संचालित विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से तमाम परिवारों के जीवन में तेजी से बदलाव हुआ है, गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना के तहत रू. 05 लाख तक का निशुल्क इलाज के लिए व्यवस्था की गई है, केंद्र सरकार द्वारा नई घोषणा के अनुसार अब 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों के भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, अवशेष लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु जनपद में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के नगरीय क्षेत्र में रात्रि में भी मेडिकल स्टोर की एक दुकान खुलने की मांग पर मुख्य चिकित्साधिकारी, ड्रग निरीक्षक को आदेशित करते हुए कहा कि जनपद के नगर क्षेत्र में रोस्टर बनाकर कम से कम एक दुकान प्रतिदिन रात्रि में खुलवाने की व्यवस्था करें, जन औषधि केंद्र देर रात्रि तक खुलें, सुनिश्चित किया जाए ताकि वहां लोगों को सस्ती दर पर दवा मुहैया हो सके।
मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश का चहुमुखी विकास सभी के आपसी सहयोग से होगा, जो जिस पद पर बैठा है उसे अपने कार्यों को पूर्ण निष्ठा से करना होगा। निर्माण क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर सहायक अभियंता क्षमा गुप्ता, रमेश चंद्र, अवर अभियंता अरुण कुमार प्रशासनिक अधिकारी योगेश कुमार जगदीश सिंह भगवती प्रसाद, दयाराम, महेंद्र सिंह, हेमंत, संजीव वर्मा, प्रिंस, अश्वनी कुमार, सौरव कुमार, सौरभ चौहान, शरद कुमार, अशोक, नेत्रपाल, संजय कुमार, धीरज, आशाराम, ब्रज सिंह, अजीत, धीरज, धर्मेंद्र, राज किशोर, दयाराम, वतन, ओमेंद्र, सुरेंद्र सिंह, चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले सी.एच.ओ. अर्पित चौरसिया, रागिनी, सरस्वती, ए.एन.एम. मधु कुमारी, आराधना शाक्य, दिव्या राठौर, आशा कुंती देवी, रईशा बेगम, रीना, चिकित्साधिकारी आयुष डॉ. दीपांशू मिश्रा, डॉ. सारिका, डॉ. शिवांशू, डॉ. पल्लवी, डॉ. जगत प्रताप सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. शोभनाथ चौरसिया, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरुण, डालचंद भूकेश, धनुषधारी के अलावा बड़ी संख्या में सहायक, अवर अभियंता, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ आदि उपस्थित रहा।



