मैनपुरी(सुवि)पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रॉजिस्ट हॉस्टल में जन-शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि भूमि संबंधी विवादों को मौके पर जाकर निपटाया जाए, भूमि विवाद के प्रकरण लंबे समय तक लंबित न रहें, मिन जुमला नंबर के प्रकरण में मौके पर जाकर नंबर में शामिल सभी खातेदारों की मौजूदगी में पैमाइश कराकर जिसकी जितनी भूमि हो, उसे उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में भूमि विवाद के प्रकरणों के निस्तारण में काफी तेजी आई है, राजस्व, पुलिस विभाग संयुक्त रूप से इस दिशा में बेहतर कार्य कर रहे हैं लेकिन अभी भी अनधिकृत कब्जों की शिकायतें मिल रही हैं, सम्बन्धित राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राथमिकता पर किया जाए, कहीं भी ग्राम-सभा, सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जा न रहे, एक बार पैमाइश के बाद अवैध कब्जा हटवाने के बाद यदि किसी के द्वारा पुनः कब्जा किया जाए तो उसे भू-माफिया में चिन्हित कर सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की संचालित जन-कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को मिले, गर्मी के मौसम में आमजन को विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं मुहैया हों, साफ-सफाई से लेकर एंटीलार्वा का छिड़काव, कूड़ा उठान के बेहतर प्रबंध किए जाएं।

पर्यटन मंत्री ने मंछना नि. विमलेश पत्नी मेहताब सिंह द्वारा निजी भूमि पर जबरन कब्जे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उप जिलाधिकारी भोगांव को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए कहा कि आज ही मौके पर जाकर भूमि की पैमाइश कराना सुनिश्चित करें यदि शिकायतकर्ता के रकवा पर किसी के द्वारा अनधिकृत कब्जा किया गया हो तो उसे तत्काल खाली कराकर शिकायतकर्ता को काबिज कराकर सूचना आज ही उपलब्ध करायें। उन्होने कहा कि अधिकारी जन-शिकायतों के प्रभावी निराकरण के लिए संवेदनशील रहें, किसी भी फरियादी को समस्या के निदान के लिए भटकना न पड़ें, सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा, गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करंें।

आज जन-सुनवाई के दौरान गोलाबाजार नि. दफेदार सिंह, गनेश कुमार, शरमन पाल, योगेश पाल, आकाश पाल, सतीश चन्द्र अमित कुमार गौरव पाल ने आर.सी.सी. गली का निर्माण कराने, ग्राम दिवन्नपुर नि. नन्दकिशोर ने पत्नी का स्थानान्तरण कराये जाने, ग्राम हरिहरपुर नि. रोहित राजपूत ने पुस्तैनी भूमि गाटा संख्या-1355 पर गुडई, दबंगई के बल पर किये गये अवैध कब्जे को हटवाने, ग्राम भगवतीपुर नि. मनोज कुमार ने गाटा संख्या-1177 तथा 1182 पर स्टे आदेश के बावजूद राजस्व विभाग द्वारा कब्जा दिलाने, शहीद आदेश नगर नि. दया कुमारी, कौशलेन्द्र राजपूत, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप सक्सैना, हरिओम राजपूत, खुशबू, सविता आदि ने शहीद आदेश नगर में सीसी मार्ग का निर्माण कराने, भदौरिया चौक घिरोर नि. कौशलेन्द्र सिंह ने मार्ग पर लगे पीडब्ल्यू,डी. का लोहे का बोर्ड हटवाने, खरगजीत नगर नि. पुत्तूलाल ने प्लाट पर किये गये अवैध कब्जे को हटवाने, नगला पजाबा निवासियों ने जिला उद्योग केन्द्र के सामने वाटर कूलर लगवाने, ग्राम जगतपुरा नि. अशोक कुमार ने बिजली की समस्या से निजात दिलाने, कुरावली नि. रमेश सिंह ने राशन डीलर द्वारा राशन न देने की शिकायत अपने प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।

इस दौरान उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, विद्युत विभाग से लालू जादौन, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here