मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ तहसील सदर परिसर में स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वेयर हाउस की वाह्य सुरक्षा का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से कहा कि पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, वेयर हाउस की सी.सी.टी.वी. कैमरांे से सतत् निगरानी की जाए। उन्होंने स्वयं गहनता से सी.सी.टी.वी. कैमरे के माध्यम से वेयर हाउस के प्रत्येक एंगल का जायजा लेते हुए कहा कि सी.सी.टी.वी. कैमरे 24 घंटे प्रत्येक दशा में चालू रहें। उन्होने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से कहा कि अपनी-अपनी शिफ्ट में समय से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, वेयर हाउस के चारों ओर घूमकर निगरानी करें, सुरक्षा में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाये, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होने कहा कि परिसर में कोई भी कर्मी प्रतिबन्धित सामिग्री लेकर न जाये, कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति वेयर हाउस परिसर में प्रवेश न करें, नियमित रूप से परिसर की सफाई हो।

निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी से ध्यानेन्द्र सिंह, नंदीस वशिष्ठ, समाजवादी पार्टी से राम नारायण बाथम, राजीव कुमार, बहुजन समाज पार्टी से डा. अवनीश शाक्य, दुर्गेश चन्द्रा, नेशनल कॉग्रेस पार्टी से नवीन शर्मा, अनुपम सिंह के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार, निर्वाचन कार्यालय से गोपाल गुप्ता, अविनाश सक्सेना, अजय अम्बेश आदि उपस्थित रहे।



