मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में प्रत्येक गुरूवार को आयोजित होने वाले ’’मिशन समाधान’’ का असर अब धरातल पर दिखाई दे रहा है, विगत् 02 मिशन समाधान दिवसों में ग्रामसभा की सैकड़ों बीघा भूमि खाली करायी गयी, आज ’’मिशन समाधान’’ में अधिकांश प्रकरण दोनों पक्षों की मौजूदगी में दोनों की सहमति के आधार पर निस्तारित किये गये। आज समस्त 06 तहसीलों में पुलिस, राजस्व की 24 संयुक्त टीमें गठित कर चिन्हित किये गये 261 प्रकरणों में मौके पर उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी के साथ लेखपाल एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने चिन्हित प्रकरणों में मौके पर जाकर कार्यवाही की। उन्होंने कहा कि ’’मिशन समाधान’’ का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों का स्थानीय स्तर पर दोनों पक्षों की उपस्थिति में निस्तारण कराना है, ’’मिशन समाधान’’ में जो भी प्रकरण निस्तारित किये जाएं, उन प्रकरणों में दोनों पक्षों की उपस्थिति अवश्य सुनिश्चित करायी जाये और कृत कार्यवाही पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर कराए जाएं, किसी प्रकार का पक्का निर्माण न हटाया जाए, उसे नियमानुसार ही हटाया जाए, स्पॉट मेमो पर दोनों पक्षों की नाप पर सहमति के हस्ताक्षर अवश्य कराए, पट्टेदारों को कब्जा दिलाने पर दखलनामा अवश्य बनाया जाये, जन-सुनवाई के प्रकरण जो मिशन समाधान में लगाए गये हैं, उनमे यदि कोई प्रकरण न्यायालय में संचालित हो तो उसी अनुसार निर्णय लिया जाये, जिन प्रकरणों में सुलह-समझौता संभव न हो, उनमें विधिक प्रक्रिया के तहत अपेक्षित कार्यवाही की जाए।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि गठित टीम सम्बन्धित थाने में जाकर जी.डी. में दर्ज कर सम्बन्धित ग्राम में जायेंगे तथा वापस आने पर निस्तारण भी जी.डी. में दर्ज कराते हुए उसकी नकल प्राप्त कर निस्तारण आख्या के साथ प्रस्तुत की जाए यदि निस्तारण के बाद भी किसी पक्ष द्वारा उल्लंघन किया जाए तो उसके विरूद्ध विधिपूर्वक कठोर कार्यवाही की जाए, ग्रामसभा के अवैध कब्जे के प्रकरणों में नाप के तुरंत बाद मनरेगा से ग्राम पंचायत द्वारा कार्य प्रारंभ कराया जाए, जिसका पर्यवेक्षण उपायुक्त मनरेगा एवं सम्बन्धित खंड विकास अधिकारी द्वारा किया जाए।
आज ’’मिशन समाधान’’ के अंतर्गत ग्राम खरपरी में चकरोड, ग्राम समान में गाटा संख्या-1372 के चिन्हांकन कर रास्ता, नाली, ग्राम सिरोलिया में ग्राम-समाज की भूमि गाटा संख्या-222 एवं आशाराम, उदय सिंह के प्रकरण की शिकायत को आपसी सुलह-समझौते, ग्राम पैरारशाहपुर, फरेंजी में सार्वजनिक नाली विवाद को दोनों पक्षों की आपसी सहमति से शिकायत का समाधान कराया, आज सर्वाधिक 13 शिकायतें तहसील कुरावली में एवं 06-06 शिकायतें तहसील सदर, करहल में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित की गयीं।
तहसील सदर में गठित टीम संख्या-01 ने तहसीलदार हरेंश कर्दम, टीम संख्या-02 ने उप जिलाधिकारी न्यायिक ध्रुव शुक्ला, टीम संख्या-03 ने उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, टीम संख्या-04 ने नायब तहसीलदार सौर्य वर्धन राठौर, तहसील भोगांव में गठित टीम संख्या-01 ने उप जिलाधिकारी भोगांव नीरज कुमार द्विवेदी, टीम संख्या-02 ने नायब तहसीलदार अजय कुमार, टीम संख्या-03 ने नायब तहसीलदार रोहित दुबे, टीम संख्या-04 ने तहसीलदार गौरव कुमार, तहसील किशनी में गठित टीम संख्या-01, 02 ने उप जिलाधिकारी किशनी गोपाल शर्मा, टीम संख्या-03 ने उप जिलाधिकारी न्यायिक किशनी संध्या शर्मा, टीम संख्या-04 ने नायब तहसीलदार पुष्पेन्द्र सिंह, तहसील करहल में गठित टीम संख्या-01 ने उप जिलाधिकारी करहल सुनिष्ठा सिंह, टीम संख्या-02 ने तहसीलदार अरविन्द कुमार गौतम, टीम संख्या-03 ने नायब तहसीलदार संतोष कुमार राजौरिया, टीम संख्या-04 ने उप जिलाधिकारी न्यायिक करहल केशव प्रसाद, तहसील कुरावली में गठित टीम संख्या-01, 02 ने तहसीलदार कुरावली अखिल गोयल, टीम संख्या-03, 04 ने उप जिलाधिकारी कुरावली शिव नरेश सिंह एवं तहसील घिरोर में गठित टीम संख्या-01, 02 ने तहसीलदार घिरोर कमलेश कुमार, टीम संख्या-03 ने उप जिलाधिकारी घिरोर अंजली सिंह एवं टीम संख्या-04 ने नायब तहसीलदार संदीप कुमार के नेतृत्व में चिन्हित शिकायतों में से अधिकांश शिकायतों का निस्तारण दोनों पक्षों की आपसी सुलह-समझौते केे आधार पर कराया।



