प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधमंडल ने जिला संयोजक अभय चौधरी जी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता* से मुलाकात कर जनपद के शिक्षको की विभिन्न लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जी के द्वारा लंबित शैक्षिक समस्याओं का प्रभावी निस्तारण करने के लिए पटल सहायकों को बुलाकर निर्देशित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संगठन को आश्वस्त किया समस्याओं का शीघ्र होगा समाधान।
*जिसमें जिला संयोजक अभय चौधरी* ने बताया कि प्रमुख रूप से जनगणना कार्य में नियुक्त शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश में भी कार्य करने के एवज में नियमानुसार उपार्जित अवकाश दिया जाए। *जिला सह सयोजक हरेंद्र सिंह बैस* ने कहा कि विभिन्न शैक्षिक भर्ती में नियुक्त कई शिक्षकों के शैक्षणिक अभिलेखों का सत्यापन अद्यतन लंबित है जिस कारण उनके बकाया एरियर/देयकों का भुगतान अवशेष है।अत:विशेष वाहक भेजकर शत प्रतिशत सत्यापन कार्य पूर्ण कराए जाए । *ब्लॉक अध्यक्ष जुगिल किशोर यादव* ने बताया कि ग्रीष्मावकाश से पूर्व से पूर्व समस्त सूचनाएं संकलित करा ली जाए ताकि ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों को अकारण परेशान न किया जाए क्योंकि ग्रीष्मावकाश के दिनों में शिक्षक अपने विभिन्न कार्यों को संपादित करते हैं।ब्लॉक अध्यक्ष मैनपुरी नमन तिवारी ने कहा ब्रिज कोर्स की श्रेणी में आने वाले शिक्षकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखा जाए। ब्लॉक मंत्री सुशील कुमार पाठक अंत:जनपदीय स्थानांतरण हेतु जारी सरप्लस शिक्षक सूची में व्याप्त विसंगतियों को दूर किया जाए।
*प्रतिनिधिमण्डल में जिला सह- सयोजक हरेंद्र सिंह बैस ब्लॉक अध्यक्ष बरनाहल जुगिल किशोर यादव,कुरावली ब्लॉक अध्यक्ष श्याम यादव,ब्लॉक अध्यक्ष मैनपुरी ब्लॉक नमन तिवारी जी, ब्लॉक मंत्री कुरावली सुशील पाठक,ब्लॉक उपाध्यक्ष रंजीत यादव,संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह , ब्लॉक मंत्री मैनपुरी ब्रज किशोर यादव,कौशलेंद्र प्रताप ,विवेक यादव,सुमित कुमार,संजीव कुमार, प्रशांत कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।



