मैनपुरी(सुवि)सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन भीमसेन मंदिर में भव्य रूप से संपन्न हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ममता सिंह राजपूत ने की, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सोमनाथ से मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सजीव प्रसारण रहा, इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सरकार की इस पहल को सनातन धर्म की रक्षा एवं विरासत के संरक्षण हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बताया, इसमें सोमनाथ यात्रा पर गए यात्रियों द्वारा यात्रा अनुभव भी साझा किये गये, महिलाओं द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई, कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

IMG 20260512 WA0001

इस दौरान परियोजना निदेशक, पर्यटन अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।