मैनपुरी(सुवि)सदस्य राज्य महिला आयोग मीना कुमारी ने महिला जन-समस्या के समाधान हेतु जन-सुनवाई कार्यक्रम में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनने के दौरान उपस्थित अधिकारियों विशेष तौर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि महिला उत्पीड़न के प्रकरण में तुरंत कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन केंद्र-प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है, केंद्र-प्रदेश सरकार ने अधिकांश योजनाएं मुखिया महिला को ध्यान में रख योजनाएं संचालित की हैं। उन्होने कहा कि विभिन्न प्रकरणों में पीडित महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें न्याय दिलाने के उददेश्य से जनपद स्तर पर महिला जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर निदान कराया जा रहा है, घरेलू हिंसा एवं अन्य प्रकरणों में पीड़ित महिलाओं, बालिकाओं को तत्काल न्याय दिलाने के लिए आयोग की सदस्य जनपदों का भ्रमण कर पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निदान करा रही हैं।

IMG 20260507 WA0015

आज जन-सुनवाई के दौरान मु. सोतियाना नि. ज्योति कश्यप ने बेटे की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी कराने, ग्राम आलीपुर पट्टी नि. इन्द्रमती ने अपने पति, परिवारीजनों द्वारा प्रताड़ित किये जाने, ग्राम जसरऊ नि. नीलम ने ग्राम के व्यक्ति द्वारा झूठे एससी, एसटी मुकद्मे में फसाने का प्रयास किये जाने, गुलाब बाग नि. शालिनी ने ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग किये जाने, खरगजीत नगर तनीषा मिश्रा ने पति व ससुरालीजनों द्वारा मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किये जाने की शिकायत, मांग अपने प्रार्थना पत्रों के माध्यम से महिला आयोग की सदस्य के सम्मुख प्रस्तुत की, जिस पर उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को पृष्ठाकिंत कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

सदस्य महिला आयोग ने द्वितीय सत्र में शिवसिंहपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर ग्राम चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि उन्होने कहा कि बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक सारी जिम्मेदारियां प्रदेश सरकार ने अपने कंधों पर ली है, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक समय-समय पर धनराशि उपलब्ध करायी जा रही हैं वहीं गरीब परिवार की वयस्क बेटियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकारी खर्चे पर भव्य समारोह में करायी जा रही हैं। उन्होने कहा कि संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कर लाभ उठाएं, वर्तमान में केन्द्र-प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को केन्द्रबिन्दु रख योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नारी शक्ति बंदन अधिनियम 2026 संसद में प्रस्तुत किया गया लेकिन महिला विरोधी पार्टियों के द्वारा सहयोग न करने से वह पारित नहीं हो सका, जिसके कारण महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है उन्होंने आह्वान किया कि मोदी सरकार के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के हित में पुनः संसद से पारित करवाया जाएगा जिससे कि महिलाएं पंचायत की तरह विधान सभाओं और संसद में जाकर नीति-निर्माण में भागीदार बन सकेंगी।

सदस्य महिला आयोग ने अन्नप्रासन्न योजनान्तर्गत लवकुश पुत्र धीरेंद्र एवं गुड़िया पुत्री पंकज को ऊपरी आहार खिलाया वहीं खुशबू पत्नी धीरेंद्र एवं शब्बी पत्नी विमलेश की गोद भराई की गयी, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक योजनान्तर्गत ग्राम के विद्यालय के छात्रों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करायीं। ग्राम चौपाल में बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभाग की संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा परंपरागत तरीके से एवं प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अनिल कुमार वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिओम बाजपेयी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी चन्द्रपाल, प्र. निरीक्षक महिला थाना हेमलता सिंह, महिला सहायता प्रकोष्ठ सविता सेंगर, सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन बाल संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here