मैनपुरी(सुवि)प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने ’’हमारी जनगणना-हमारा विकास’’ के अंतर्गत आज से प्रारंभ हुई स्व-गणना के तहत सर्व-प्रथम अपनी गणना कर स्व-गणना कार्य का शुभारंभ करते हुए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जन-सामान्य से ’’चलो निभाएं अपनी जिम्मेदारी, करें जनगणना में भागीदारी’’ का आह्वान करते हुए कहा कि सभी जनपदवासी आज से 21 मई तक स्व-गणना के अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना का कार्य पूर्ण कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी, जनपदवासी स्व-गणना पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ेम.बमदेनेण्हवअण्पद पर जाएं, अपने मोबाइल नंबर से ओ.टी.पी. द्वारा लॉगिन करें, अपना राज्य, जिला और स्थानीय विवरण चुनकर डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करें, मकान एवं परिवार से संबंधित जानकारी भरें, सबमिट के बाद एसई आई.डी. मिलेगी, एसई आई.डी. सुरक्षित रखें, प्रगणक के आने पर एसई आई.डी. उपलब्ध करायें, प्रगणक जानकारी की पुष्टि करेंगे। उन्होने कहा कि जनगणना से मिलने वाला डाटा विकास में अहम् भूमिका निभाएगा, सही और रियल टाइम डाटा समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होने कहा कि देश में पहली बार डिजिटल जनगणना का शुभारंभ किया गया है, आज से 21 मई तक स्व-गणना होगी, 22 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर प्रगणकों द्वारा गणना का कार्य किया जायेगा, जनगणना द्वितीय चरण में होगी। उन्होने कहा कि सभी जनपदवासी जनगणना से जुड़कर राष्ट्रीय कर्तव्यों का निर्वाहन करें, एक व्यक्ति अपनी गणना एक ही स्थान पर करे, सभी लोग सही जानकारी देकर राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन करें। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी जनपदवासी जनगणना का हिस्सा बनेंगे।

आज प्रथम दिन मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश चंद्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा सहित न्यायिक, राजस्व, पुलिस, विकास विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा स्व-गणना कर देश के विकास, आंकड़ें आदि एकत्र किये जाने के लिए की जा रही स्व-गणना में अपना योगदान दिया।



