मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की सार्थक पहल, प्रत्येक तहसील में सर्वाधिक भूमि विवाद चिन्हित कराकर ’’मिशन समाधान’’ के तहत हटाए गए अनाधिकृत कब्जे, लंबे समय से भूमि विवाद की लंबित शिकायतों का ’’मिशन समाधान’’ के तहत पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही कराया गया निस्तारण, सैकड़ों बीघा ग्रामसभा की भूमि खाली कराकर ग्राम में खेल के मैदान, मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, गोवंशों के लिए हरे चारे, वृक्षारोपण हेतु कराया गया आरक्षित। आज जनपद की समस्त तहसीलों में पुलिस, राजस्व की संयुक्त 24 टीमें गठित कर चिन्हित किये गये प्रकरणों में मौके पर जाकर कार्यवाही कर सैकड़ों की बीघा ग्रामसभा की भूमि खाली करायी गयी, कई प्रकरणों में अनाधिकृत कब्जे हटवाकर पात्र व्यक्तियों को काबिज कराया गया, चकमार्गो की पैमाइश कराकर मिट्टी का कार्य भी मौके पर कराकर आमजन को राहत प्रदान की गयी।
श्री त्रिपाठी ने ’’मिशन समाधान’’ के पहले दिन ही ग्राम अहिरवा में अपनी मौजूदगी में लगभग 75 बीघा भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाकर खाली करायी गई भूमि को खेल के मैदान, विद्यालय, चारागाह हेतु आरक्षित करने के निर्देश मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी को दिये। आज ग्राम अहिरवा में गाटा संख्या 1350 रकबा 8.450 हे. गंगा सिंह, दीपेंद्र, राधेश्याम, शिवम, सत्यनारायण, लोकेंद्र आदि नि. रामनगर अहिरवा से ग्राम सभा भूमि खाली कराकर, गाटा संख्या-2853 रकवा .405 हे., गाटा संख्या-1439 रकवा .405 हे., गाटा संख्या-1308 रकवा .324 हे. ग्राम सभा की भूमि पर गंगा सिंह नि. रामनगर द्वारा किये गये अवैध कब्जा हटवाकर, गाटा संख्या- 1344 रकवा 1.250 हे. भूमि से अनाधिकृत कब्जा हटवाकर खाली करायी गयी भूमि को गौशाला के हरे चारे हेतु सुरक्षित कराया गया, गाटा संख्या 2857, 3853 से ग्रामवासियों की सहमति से रास्ता बनवाया गया, गाटा संख्या-3861 रकवा .028 हे. निजी काश्त ओमवती पत्नी मुकुट सिंह निवासी न. लऊ, अहिरवा को कब्जा दिलाया गया, गाटा संख्या 1456 रकवा .053 हे. भूमि पर कश्मीर सिंह नि. नरैनीपुर को कब्जा दिलाया गया, गाटा संख्या-2859 में ग्राम नगला लऊ भाग अहिरवा के व्यक्तियों की सहमति से तत्काल जेसीबी लगाकर रास्ता डलवाया गया।
जिलाधिकारी ने तहसील सदर के गांव परौंख में अपनी मौजूदगी में 02 प्रकरण में ग्राम सभा की 42 बीघा भूमि को कब्जा-मुक्त कराकर ग्राम-सभा का दखल दिलाया गया, लंबे समय से ग्राम अंगौथा में लंबित चकरोड के पैमाइश कराकर मौके पर ही जेसीबी लगाकर मिट्टी का कार्य कराया गया, चकरोड की पैमाइश, मिट्टी का कार्य होने से ग्रामवासियों के चेहरे पर खुशी दिखी, ग्रामवासियों ने आवागमन में आ रही कठिनाईयों से निजात दिलाने पर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। सभी उप जिलाधिकारियों ने अपनी-अपनी तहसीलों में नेतृत्व देकर भूमि भूमि विवाद के प्रकरण को निस्तारित कराया, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद ने भी कई ग्रामों का भ्रमण कर अपनी देख-रेख में अनाधिकृत अतिक्रमण हटवाकर ग्रामसभा की भूमि को सुरक्षित कराया।
ग्राम जैली-जरौली के गाटा संख्या-1446 मरघट की भूमि, गाटा संख्या- 2331, 2332 में चकरोड़, नाली की भूमि, ग्राम बड़ा गांव में गाटा संख्या-1367 सरकारी नाली को अतिक्रमण मुक्त, ग्राम हलपुरा में गाटा संख्या-1103, 1104 चकरोड, नाली का सीमांकन कर ग्राम-प्रधान की उपस्थिति में अतिक्रमण मुक्त कराकर सुपुर्द किया गया वहीं ग्राम अनूपपुर ढढौंस, तहसील करहल के ग्राम पैरारशाहपुर में मरघट की भूमि को चिन्हित कर ग्राम-प्रधान को सुपुर्द किया गया, ग्राम अडूपुर में खेल के मैदान, कन्या पाठशाला की भूमि को कब्जामुक्त कराया गया, ग्राम पुड़री में ग्रामसभा की बंजर भूमि गाटा संख्या-73 से अनाधिकृत कब्जा हटाकर मेड़बंदी करायी गई।



