मैनपुरी(सुवि)जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पी.आर.पी.बी.-बी. होमगार्ड  के पदों पर इनरोलमेंट-2025 के प्रथम दिवस की लिखित परीक्षा के सुचितापूर्ण, नकल-विहीन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखें, परीक्षा को विघ्न रहित संपन्न कराने के उद्देश्य से तमाम अधिकारियों की तैनाती के बावजूद उन्होंने स्वयं निकलकर कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट से कहा कि वह निरंतर परीक्षा अवधि में क्रियाशील रहंे, जनरेटर, सी.सी.टी.वी. कैमरे परीक्षा अवधि में निरतंर चालू रहें, सी.सी.टी.वी. कैमरे में कमरे की प्रत्येक गतिविधि की रिकॉर्डिंग हो, परीक्षा केन्द्र पर सी.सी.टी.वी. कैमरों की निगरानी हेतु लगाये गये कर्मी निरतंर सी.सी.टी.वी. कैमरे के माध्यम से परीक्षा कक्षों की मॉनीटरिंग करें।

IMG 20260425 WA0023

श्री त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दिन की प्रथम पाली में लगभग 20-25 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित मिले, परीक्षा पूरे जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संचालित हुयी, प्रत्येक सेंटर के लिए शासन के निर्देशानुसार अलग से सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी एवं सहायक केन्द्र व्यवस्थापकों की अलग से तैनाती की गयी, जिनके द्वारा निरतंर परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी रखी जा रही है, वरिष्ठ अधिकारी भी निरतंर भ्रमणशील रहकर परीक्षा की गतिविधियों पर नजर बनाये हुये हैं, सैक्टर, स्टेटिक मजिस्टेªट भी अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर क्रियाशील रहकर परीक्षा का जायजा लेते रहे, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर सघन तलाशी ली गयी, किसी भी परीक्षार्थी, कक्ष निरीक्षक, केन्द्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल, इलैक्ट्रानिक घड़ी आदि ले जाने की इजाजत नहीं थी।

उन्होने प्रथम पाली में कुं. आर.सी. महाविद्यालय के निरीक्षण के दौरान पाया कि 240 परीक्षार्थियों में से 74 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 166 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुये, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज में 384 परीक्षार्थियों में से 130 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 254 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुये, क्रिश्चियन इण्टर कॉलेज में 384 परीक्षार्थियों में से 138 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 246 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, सनातन धर्म इण्टर कॉलेज में 480 परीक्षार्थियों में से 164 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 316 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here