
अंतरराष्ट्रीय नशा और तस्करी निषेध दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने चलाया जागरुकता अभियान
आज रविवार 26 जून को डॉo किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी में 3 यूपी बीएन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जगदीश सिंह कौशल के मार्ग दर्शन के अनुसार एनसीसी कैडेटों द्वारा अंतरराष्ट्रीय नशा और तस्करी निषेध दिवस पर शपथ समारोह तथा रैली अभियान निकालकर लोगो से नशा मुक्त रहने की अपील की ।
एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर देवकी नंदन खरिया ने कैडेट्स को शपथ दिलायी तथा उत्साहवर्धन किया और कहा कि
इस दिवस के माध्यम से लोगों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के प्रति जागरुक किया जाता हैण् लोग शराबए तंबाकूए सिगरेट से लेकर तरह.तरह के ड्रग्स के आदी होने के साथ.साथ वे गंभीर बीमारियों से ग्रस्त होते चले जा रहे हैं। यही कारण है कि हर साल करोड़ों लोग ड्रग्स के चंगुल में पड़कर अपनी जान गंवा देते हैं।
स्कूल के चेयर पर्सन डॉo अशोक कुमार ने छात्र .छात्राओ को बताया कि नशाखोरी और ड्रग्स की लत पूरी दुनिया के लिए एक अभिशाप की तरह हैए इस दिवस का मकसद ड्रग्स की लत और इसके दुष्प्रभावों से होने वाली मौतों से लोगों को बचाना है और जागरूक करना हैए आमतौर पर आज के समय में नशा से होने वाले नुकसान के बारें में हर कोई जानता है लेकिन फिर वह इसे बड़े शौक के साथ लेता है। ड्रग्स का सेवन या ड्रग्स की लत एक सामाजिक और मनोवैज्ञानिक समस्या है जो न केवल पूरे विश्व के युवाओं को प्रभावित करती है बल्कि विभिन्न आयु के लोगों को भी प्रभावित करती हैण् कोई व्यक्ति जो मादक द्रव्यों का आदी हो गया है उस व्यक्ति के अन्दर इन पदार्थों को छोड़ने की इच्छा शक्ति होना आवश्यक है।
एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार ने छात्र .छात्राओ को बताया कि इस दिवस को मनाने के पीछे का लक्ष्य समाज को नशामुक्त बनाना है। इसके अलावा इसकी तस्करी पर भी रोक लगाना अनिवार्य है। यही कारण है कि दुनियाभर में नशा व ड्रग्स तस्करी के खिलाफ जमकर अभियान चलाया जा रहा है और इसके खिलाफ कई कड़े कानून बनाए गए हैं। इस पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए समय. समय पर कई तरह के जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की वायस चतमेपकमदज डॉ किरन सौजियाए शैक्षिक निदेशक डॉण् प्रशांत थोटेए प्राचार्या गौरी एसएएडम अधिकारी प्रमोद कुमार तथा स्कूल के शिक्षक . शिक्षकाओ ने कैडेटों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।



