फिल्मों से गायब होता शास्त्रीय संगीत

मैनपुरी 27 जून, 2022- उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा मा. जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार दि. 03 जुलाई को आरबीट्रेशन वादों के निष्पादन हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा, जिसके सम्बन्ध में मा. जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार की अध्यक्षता में प्रि-लिटिगेशन बैठक आयोजित की गयी, बैठक में मा. जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अन्य न्यायिक अधिकारियों द्वारा विशेष लोक अदालत में नियत आरबीट्रेशन वादों में उपस्थित अधिवक्ताओं व वादकारियों में सुलह-समझौता कराना सुनिश्चित किया गया, अधिक से अधिक वादों को नियत कर नियत वादों में समन, नोटिस तामीला कराने हेतु बल दिया गया। बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम श्रीवंश बहादुर यादव, प्रदीप कुमार, विशेष न्यायाधीश (एससी., एसटी.) एक्ट नासिर अहमद, विशेष न्यायाधीश (डकैती) पूनम राजपूत, विशेष न्यायाधीश (ई.सी. एक्ट) अनीता, अपर जनपद न्यायाधीश (पॉक्सो) तरन्नुम खां, अपर जनपद न्यायाधीश, एफ.टी.सी. द्वितीय उपस्थित रहे, बैठक का संचालन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने किया।