मैनपुरी: को कुँ. आर. सी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की संयुक्त इकाइयों के तत्वावधान में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम–2023” के प्रचार-प्रसार हेतु “नारी शक्ति वंदन जागरूकता, पोस्टर एवं स्लोगन कार्यक्रम” तथा “नारी शक्ति जागरूकता मेगा पदयात्रा” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं NSS की स्वयंसेविका छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

IMG 20260416 WA0015

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर से मेगा पदयात्रा का शुभारंभ किया गया, जिसमें छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। छात्राओं ने “नारी सशक्तिकरण–राष्ट्र सशक्तिकरण”, “महिलाओं को अधिकार, समाज का उद्धार”, “आधी आबादी पूरा अधिकार नारी शक्ति का बढ़े विस्तार “, “नारी का सम्मान देश का अभियान, यही है अधिनियम की पहचान” जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से आमजन को अधिनियम के प्रति जागरूक किया। पदयात्रा के दौरान छात्राओं ने समाज में महिलाओं की समान भागीदारी और राजनीतिक सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित किया।

इसके पश्चात आयोजित पोस्टर एवं स्लोगन कार्यक्रम में छात्राओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम–2023 के प्रावधानों, संसद में महिलाओं की भागीदारी, लैंगिक समानता एवं सामाजिक सशक्तिकरण जैसे विषयों पर केंद्रित रचनात्मक प्रस्तुतियाँ दीं। छात्राओं ने अपने पोस्टरों और स्लोगनों के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर डॉ. सुशीला त्यागी (संयुक्त सचिव, महाविद्यालय) ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज के समग्र राजनीतिक एवं सामाजिक विकास का आधार है। वहीं NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनामिका सिंह ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। युवाओं की भागीदारी से ही नारी सशक्तिकरण के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण, समानता और जागरूकता के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश देने वाली एक प्रभावी एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here