मैनपुरी। आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को डॉo किरन सौजिया सीबीएसई स्कूल में  अंबेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को सुंदर ढंग से सजाया गया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशु सौजिया ने दीप प्रज्वलन एवं डॉo अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, गीत एवं नाटक के माध्यम से डॉo अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को प्रस्तुत किया। शिक्षकों ने भी उनके विचारों को साझा करते हुए छात्रों को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशु सौजिया ने अपने संबोधन की शुरुआत डॉo भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए की और कहा कि डॉo अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे एक महान विचारक, समाज सुधारक और शिक्षा के प्रबल समर्थक भी थे। उन्होंने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन कभी भी हार नहीं मानी और शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। उन्होंने आगे कहा कि आज के युग में तकनीकी शिक्षा का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। यदि डॉo अंबेडकर आज हमारे बीच होते, तो वे निश्चित रूप से तकनीक और शिक्षा के समन्वय को समाज के विकास का सबसे प्रभावी माध्यम बताते। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि डिजिटल तकनीक, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ें। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को यह संकल्प दिलाया कि वे डॉo अंबेडकर के आदर्शों को अपनाते हुए एक सशक्त, शिक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

इस मौके पर विद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट डॉo किरन सौजिया, विद्यालय मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशु सौजिया, अध्यापक डॉo नेम कुमार, सहित सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here