उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई मैनपुरी का पुनर्गठन बुधवार बीआरसी मैनपुरी पर आयोजित शिक्षकों की खुली बैठक के मध्य कराया गया प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद में गठित तदर्थ समिति के जिला संयोजक अभय चौधरी एवं सहसंयोजक हरेंद्र बैस के निर्देशन में पर्यवेक्षक रामखिलादी यादव , आत्मोज यादव जुगिलकिशोर , श्यामयादव राहुल गुप्ता, शुशील पाठक,पंकज यादव द्वारा सर्वसम्मति से नमन तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्रजकिशोर यादव को ब्लॉक मंत्री निर्वाचित किया गया।कुलप्रताप को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रशांत कुमार को कोषाध्यक्ष, नृपेंद्र चौहान को संयुक्त मंत्री , घोषित किया गया। ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद पर ब्रजमोहन आदित्य,संगठन मंत्री के पद पर अनुरुद्ध रंजीत को निर्वाचित किया गया।इस अवसर पर आशीष ,पवन अजय शाक्य, राघव, इंद्रेश आदि के साथ साथ सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।
Home मुख्य समाचार प्राथमिक शिक्षक संघ मैनपुरी ब्लॉक चुनाव संपन्न, नमन तिवारी अध्यक्ष और ब्रजकिशोर...



