उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने ब्लॉक अध्यक्ष रामखिलाड़ीके नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार दुबे से भेंट की तथा नवीन सत्र 1अप्रैल को प्रारंभ हो चुका है लेकिन अभी तक विद्यालयों निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें नहीं पहुंच पाई है। निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों को पहुंचाने का मुद्दा उठाया इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही सभी विद्यालयों पर पाठ्य पुस्तकें पहुंच जाएगी।

जिला संयोजक अभय चौधरी ने कहा कि सत्र प्रारंभ होने के प्रथम दिवस से ही बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण सकारात्मक पहल साबित होता। उन्होंने ने मांग की कि वर्तमान छात्र संख्या के हिसाब से सभी छात्रों को पुस्तकों का पूरा सेट दिया जाए।

ब्लॉक अध्यक्ष रामखिलाड़ी यादव ने कहा कि प्रायः यह देखा गया है कि जनपद पर तो किताबों की आपूर्ति समय से हो जाती हैं परन्तु बीआरसी से पुस्तक वितरण में बहुत देरी की जाती है जिससे छात्रों को शैक्षिक नुकसान होना स्वाभाविक है।

उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ने मांग की कि बीआरसी से पुस्तक वितरण में कई बार लापरवाही बरती जाती हैं जिससे कुछ विद्यालयों में आवश्यकता से अधिक तथा कुछ विद्यालयों में आवश्यकता से बहुत कम किताबें पहुंच जाती हैं उन्होंने ने मांग कि इस बार गलती की पुनरावृत्ति न की जाए।

ब्लॉक मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा संगठन की मांग है छात्र संख्या के अनुरूप सभी विद्यालयों तक निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें अविलंब पहुंचाई जाए एवं शिक्षक शिक्षिकाओं से पर संकुल केंद्र (न्याय पंचायत) आदि से उठान का आवश्यक दबाव न बनाया जाए।

इस मौके पर अवनेंद्र यादव,शेष चंद,घनश्याम यादव, रोहित नंदन, रंजीत सिंह, सुरजीत सिंह, अमित यादव,राजीव वर्मा, अंकित मिश्रा,घनश्याम सिंह, रूप सिंह,अवधेश सिंह,राजीव यादव,शिव कुमार ,आदि लोग मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here