मैनपुरी: जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्यों के सन्दर्भ में जनगणना 2027 केे क्रियान्वयन एवं संचालन हेतु ज नपद स्तर पर गठित जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक के दौरान कहा कि जनगणना देश की सबसे व्यापक एवं महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति का वैज्ञानिक आधार पर ऑकलन किया जाना प्रस्तावित है, यह जनगणना केवल जनसंख्या की गणना तक सीमित नहीं है बल्कि यह आवासीय स्थिति, शिक्षा स्तर, आर्थिक गतिविधियों, भाषा-धर्म, प्रवासन तथा मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराती है, जो सरकार की विकास योजनाओं के निर्माण एवं संसाधनों के न्यायसंगत वितरण का आधार बनते हैं। उन्होने कहा कि जनगणना-2027 02 चरणों में संपन्न कराई जाएगी, प्रथम चरण में दि. 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना होगी, जिसमें प्रत्येक भवन, आवासीय इकाई एवं उपलब्ध सुविधाओं का विवरण एकत्र किया जाएगा, प्रथम चरण में प्रगणक घर-घर जाकर मकान की स्थिति, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, रसोई ईंधन, इंटरनेट सुविधा, मोबाइल, वाहन एवं अन्य परिसंपत्तियों आदि से संबंधित 34 प्रश्न पूॅछकर ऑनलाइन फीडिंग करेंगे। उन्होने कहा कि इस बार स्व-गणना की सुविधा भी नागरिकों को उपलब्ध कराई का रही है, जिसके माध्यम से परिवार स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे इसके पश्चात प्रगणकों द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
श्री सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रशिक्षण, मानव संसाधन चयन एवं तकनीकी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किये गये फील्ड ट्रेनर की सूची उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को तत्काल उपलब्ध करायी जाये, चार्ज अधिकारी तत्काल फील्ड ट्रेनर के माध्यम से प्रगणकों को प्रशिक्षित कराना सुनिश्चित करें, उप जिलाधिकारी अपनी-अपनी तहसील में नेतृत्व देकर जनगणना के प्रथम चरण को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करायंे। उन्होने कहा कि इस बार अधिकांश कार्य मोबाइल ऐप एवं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संपन्न किए जाएंगे, डेटा संग्रहण के लिए विशेष मोबाइल एप्लीकेशन विकसित की गई है जबकि सभी गतिविधियों की निगरानी सी.एम.एम.एस. पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, मकान सूचीकरण ब्लॉक का निर्माण वेब मैप आधारित प्रणाली से किया जाएगा ताकि किसी भी क्षेत्र का कवरेज छूटने या दोहराव की संभावना समाप्त हो सके, डिजिटल तकनीक के उपयोग से कार्य की गति, पारदर्शिता एवं सटीकता में वृद्धि होगी। उन्होने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से कहा कि जन गणना के अधिकांश कार्य ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से होंगे, इसलिए जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को टैक्निकल सपोर्ट मुहैया करायें।
जिलाधिकारी ने बताया कि डिजिटल इंडिया पहल के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप जनगणना-2027 में डेटा के संग्रहण, प्रसार की गुणवत्ता, दक्षता तथा समयबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डिजिटल प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग किया जाएगा, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रगणकों द्वारा डेटा संकलन के लिए एक समर्पित मोबाइल भ्स्व् ।चचसपबंजपवद का उपयोग किया जाएगा इसके अतिरिक्त, आम नागरिकों के लिए स्व-गणना ैमस ि- म्दनउमतंजपवद – ैम् की सुविधा एक समर्पित वेब पोर्टल www.iimageenum.in. के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी, यह पोर्टल मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना भ्स्व् के लिए प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर किए जाने वाले डेटा संकलन के प्रारंभ होने से ठीक पूर्व 15 दिनों की अवधि के लिए आम जनता के लिए खुला रहेगा। उन्होने कहा कि स्व-गणना में सहभागिता एक सुरक्षित एवं सरल माध्यम प्रदान करेगी, जिसके माध्यम से परिवार अपनी सुविधा के अनुसार परिवार संबंधी विवरण उपलब्ध करा सकते हैं, यह वेब पोर्टल अंग्रेज़ी, हिंदी तथा 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है, परिवार का कोई भी एक सदस्य लगभग 15-20 मिनट में स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए परिवार संबंधी विवरण दर्ज कर सकता है तथा स्व-गणना पहचान संख्या ैम् प्क् अपने मोबाइल, ई-मेल पर प्राप्त कर सकता है, प्रगणक के परिवार के भ्रमण के दौरान, स्व-गणना के विवरण की पुष्टि एवं अंतिम प्रस्तुतिकरण के लिए ैम् प्क् प्रगणक के साथ साझा करना आवश्यक होगा।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनन्द, जिला प्रभारी जनगणना निदेशालय शैलजा त्रिवेदी, डिप्टी कलेक्टर धु्रव शुक्ला, अंजली सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरूण कुमार शुक्ला, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सौरभ पाण्डेय, नाजिर रोहित दुबे आदि उपस्थित रहे।



