मैनपुरी: जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिला अनुश्रवण समिति एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा के दौरान खंड शिक्षाधिकारियों को आदेशित करते हुए कहा कि जनपद में जीर्ण-शीर्ण, क्षतिग्रस्त जिन विद्यालयों का ध्वस्तीकरण होना है, उनकी नीलामी की तत्काल कार्यवाही की जाए, अभी जनपद में 66 विद्यालयों के सापेक्ष मात्र 27 का ही ध्वस्तीकरण, नीलामी की कार्यवाही की गई है, खंड शिक्षाधिकारियों ने बताया कि 03 बार नीलामी के बावजूद भी भवनों की वैल्यूएशन अधिक होने के कारण अवशेष विद्यालयों के ध्वस्तीकरण, नीलामी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पा रही है, जिस पर उन्होंने लोक निर्माण, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि अवशेष जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों के भवनों की नीलामी की कार्यवाही कर ध्वस्तीकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निपुण भारत मिशन की समीक्षा के दौरान पाया कि जनपद में माह फरवरी में निपुण ऑकलन कराया गया था, जिसका परिणाम मार्च में प्राप्त हुआ, परिणाम में 510 विद्यालय निपुण घोषित हुए, निपुण परीक्षा ऑकलन में जनपद प्रदेश में 25 वीं रैंक पर है। उन्होने समीक्षा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री पोषण योजना में खाने की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, सभी विद्यालयों में निर्धारित मीनू के अनुसार छात्रों को दोपहर का खाना, निर्धारित तिथि को फल, दूध उपलब्ध कराए जाएं, खाने में उच्च क्वालिटी के तेल-मसालों का प्रयोग किया जाये, जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन ने बताया कि मध्यान्ह भोजन की शत-प्रतिशत राशि विद्यालयों के खातों में प्रेषित की जा चुकी है, सभी विद्यालयों मंे निर्धारित मीनू के अनुसार छात्रों को दोपहर का खाना एवं निर्धारित दिवस पर फल, दूध उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

IMG 20260328 WA0012

श्री सिंह ने समीक्षा के दौरान उपस्थित अधिकारियों के साथ खंड शिक्षाधिकारियों, जिला समन्वयक, बेसिक शिक्षा को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिमाह निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष विद्यालयों का निरीक्षण कर विद्यालयों में मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ शैक्षिक वातावरण में सुधार की दिशा में कार्य करें, जिन विद्यालयों में पंजीकरण छात्रों के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति ठीक नहीं है, वहां के बच्चों के अभिभावकों से संवाद कर बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा के दौरान पाया कि जनपद के अधिकांश विद्यालय समस्त 19 पैरामीटर से संतृप्त हो चुके हैं, कुछ विद्यालय फर्नीचर, बाउंड्री वॉल, दिव्यांग शौचालय से असंतृप्त है, जिस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को आदेशित करते हुए कहा कि खंड शिक्षाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अवशेष विद्यालयों में भी मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान संचालित होगा, इस अभियान के दौरान जनपद के प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में पंजीकरण हो, इसके लिए ए.एन.एम., आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित अन्य तहसील, ब्लाक स्तरीय कार्मिकों का सहयोग लिया जाए, कोई भी लक्षित बच्चा विद्यालय में पंजीकरण से अवशेष न रहे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येंद्र सिंह, प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी सहित अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here