मैनपुरी: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शंकर जी महाराज विराजमान मंदिर प्रांगण फतेहजंगपुर में 241.28 लाख की लागत से शंकर जी महाराज विराजमान मंदिर फतेहजंगपुर, रू. 204.06 लाख की लागत से श्री हनुमान जी मंदिर जखौआ, रू. 166.56 लाख की लागत से श्री नैनसुख महाराज मंदिर चदरपुर सिढ़पुरा, रू. 164.46 लाख की लागत से श्री बजरंगबली हनुमान मंदिर खिरनाखुर्द एवं रू. 155.35 लाख की लागत से ब्रह्मदेव महाराज जी मंदिर ढिबईया के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास करते हुए कहा कि केंद्र में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में डबल इंजन की सरकार पुरातात्विक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व के ऐतिहासिक स्थलों को पुराना स्वरूप देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, इस दिशा में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने प्रदेश के पुरातात्विक महत्व के धार्मिक स्थलों को नई पहचान देने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार के सशक्त नेतृत्व एवं जन-प्रतिनिधियों के सतत् प्रयासों के फलस्वरूप जनपद में विकास कार्यों की एक नई इबारत लिखी जा रही है, आज जनपद केवल विकास योजनाओं में ही अग्रणी नहीं बल्कि प्रदेश में उभरते हुए प्रमुख जनपदों में अपनी मजबूत पहचान भी बना रहा है, यह परिवर्तन अचानक नहीं आया है बल्कि यह जनता के विश्वास, सहयोग और सरकार की स्पष्ट नीतियों का परिणाम है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि जनपद मुख्यालय सहित तहसील स्तर तक विकास कार्यों का संतुलित वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है, किसी भी क्षेत्र के साथ भेद-भाव नहीं किया जा रहा है, हर क्षेत्र को उसकी आवश्यकता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास का तराजू संतुलित रहना चाहिए क्योंकि यदि असंतुलन पैदा हुआ तो जनता में असंतोष उत्पन्न हो सकता है इसलिए सरकार का प्रयास है कि पूरे जनपद का समान रूप से विकास हो। उन्होंने कहा कि जनपद को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत करोड़ों रुपया की सौगात प्राप्त हुई है, केवल पर्यटन विभाग के माध्यम से ही लगभग रू. 200 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत होकर धरातल पर उतर रही हैं, यह अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि पहले इस स्तर पर किसी एक जनपद को इतनी बड़ी धनराशि एक साथ विकास कार्यों के लिए प्राप्त नहीं होती थी इसके अतिरिक्त अन्य विभागों के माध्यम से भी निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिनमें सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं नगरीय विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। उन्होने धार्मिक स्थलों के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार विरासत के सम्मान के साथ विकास की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल शिलान्यास तक सीमित नहीं रहती बल्कि समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूर्ण कर जनता को समर्पित भी करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए, कार्यों की निगरानी सतत् रूप से की जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जन-प्रतिनिधियों, आम नागरिकों से भी अपील की कि वह विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की कमी होने पर तुरंत संज्ञान में लायें।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि जनपद में निर्माणाधीन म्यूज़ियम में मैनपुरी के ऋषियों, मुनियों, तपस्वियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी अपने इतिहास से जुड़ सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है, अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, चित्रकूट, नैमिषारण्य एवं अन्य प्रमुख स्थलों का व्यापक विकास किया जा रहा है, मैनपुरी भी इस श्रृंखला में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह जनपद पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि “टेम्पल इकोनॉमी” के माध्यम से स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं और इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में अपराध, अराजकता पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है, पहले जहां गुंडागर्दी, भूमि कब्जे, महिलाओं के प्रति अपराध एवं भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं आम थीं वहीं आज सख्त कानून व्यवस्था के चलते प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण स्थापित हुआ है, आज उत्तर प्रदेश निवेश के लिए एक सुरक्षित और आकर्षक राज्य के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश ’’डबल इंजन सरकार’’ के कारण तीव्र गति से विकास कर रहा है और इसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, पैक्सफेड के चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवदत्त भदौरिया, अनुजेश प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र सिंह यादव, अमित गुप्ता, विकास चौहान, अजय कुशवाह, प्रशांत राठौर, पुष्पेंद्र शाक्य, शैलेन्द्र सिंह राठौड़, धर्मेंद्र धम्मा वर्मा, विनोद शर्मा, अर्जुन चौहान, ग्राम प्रधान सौरभ सोलंकी, प्रदीप वर्मा, मुनेंद्र सिंह राठौर, मनोज राठौर, सबल सिंह, पप्पू, ठाकुरदास शाक्य, संजय राजपूत, मनोज राजपूत, डॉ. विमल पांडेय, डॉ. सुमंत यादव, सचिव गौरव यादव, राजेश चौहान आदि उपस्थित रहे।



