मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं को नकल विहीन, सुचिता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद के 93 परीक्षा केंद्रों को 06 जोन, 17 सेक्टर मे विभाजित कर प्रत्येक जोन में 01-01 जोनल मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक सेक्टर में 01-01 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, समस्त 93 परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं, जो निरतंर भ्रमणशील रहकर परीक्षा की गतिविधियों पर नजर रखेगें। उन्होने बताया कि मैनपुरी जोन में उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है, मैनपुरी जोन के अधीन परीक्षा केन्द्र राजकीय इंटर कॉलेज, श्री चित्रगुप्त इं.कॉ., श्री गंगा सहाय कन्या इं.कॉ., क्रिश्चियन इं.कॉ., राजकीय कन्या इं.कॉ., सनातन धर्म इं.कॉ. में अभिहीत अधिकारी खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा. श्वेता सैनी, कुं. आर.सी. कन्या इं.कॉ., दयानन्द इं.कॉ., श्री एकरसानन्द आदर्श इं.कॉ., शांति बाल कल्याण संस्थान, श्रीजी करूणा सागर इं.कॉ. में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजना शुक्ला, आदर्श कृष्ण इं.कॉ, श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान स्मृति इं.कॉ., सनातन धर्म इं.कॉ., श्रीमती रामबेटी इं.कॉ. में जिला सेवायोजन अधिकारी रवीश मिश्रा, भागवती दुबे इं.कॉ., वीरेन्द्र भारतीय इं.कॉ., नितिन स्मृति विद्या निकेतन इं.कॉ., सिलेटी सिंह उ.मा.वि. में श्री सिलेटी सिंह किसान इं.कॉ. में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. साउद हुसैन को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। घिरोर जोन में उप जिलाधिकारी घिरोर प्रसून कश्यप को जोनल मजिस्ट्रेट तथा घिरोर जोन के परीक्षा केन्द्र जे.एस. इं.कॉ., आर.बी.एस. इं.कॉ., स्व. रघुवीर सिंह यादव राजकीय इं.कॉ. में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी आर.के. शर्मा, के.एस. मैमोरियल इं.कॉ., कैप्टन उम्मेद सिंह इं.कॉ., दयानन्द इं.कॉ., महर्षि कश्यप मुनि इं.कॉ., श्री महावीर इं.कॉ., पं.दीनदयाल उपाध्याय रा.मॉ. इं.कॉ., राजकीय कन्या इं.कॉ. में सचिव मंडी समिति घिरोर अनुरूद्ध कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
श्री सिंह ने बताया कि करहल जोन में उप जिलाधिकारी करहल सुनिष्ठा सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट, राजेन्द्र सिंह जि.पं. इं.कॉ., ए.के. इं.कॉ., वर्णी इं.कॉ., मोहन इं.कॉ., पी.एस. इं.कॉ. गंगा देवी बघेल इं.कॉ. में पशु चिकित्साधिकारी नवाटेढ़ा कुलदीप पाण्डेय, जैन इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इं.कॉ., नर सिंह यादव इं.कॉ., आजाद हिन्द इं.कॉ., श्री राजकुमार सिंह इं.कॉ., श्री घाटमदेव इं.कॉ., श्रीकृष्ण इं.कॉ. में अधिशाषी अभियंता जल निगम आनन्द कुमार दुबे को सेक्टर मजिस्ट्रेट, कुरावली जोन में उप जिलाधिकारी कुरावली नीरज कुमार द्विवेदी को जोनल मजिस्ट्रेट एवं कुरावली जोन परीक्षा केन्द्र देवनागरी इं.कॉ., मलिखान सिंह इं.कॉ., स्व. श्री. रूस्तम सिंह इं.कॉ., बी.जी. भारती इं.कॉ., जनता इं.कॉ., डी.ए.वी.. इं.कॉ. में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विद्या शंकर पाण्डेय, भक्त वत्सल इं.कॉ., आर.डी. इं.कॉ., श्रीमती विद्यादेवी इं.कॉ. एवं भोगांव जोन के आदर्श बनवारी लाल इं.कॉ., डी़.ए.वी. इं.कॉ., विमला देवी इं.कॉ., ज्ञानस्थली इं.कॉ. में जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट, श्रीमती सरोजनी देवी इं.कॉ.,विश्वनाथ इं.कॉ., शिवकुमार स्मृति इं.कॉ., चौ. मुहब्बत सिंह इं.कॉ., चौ. सूरज सिंह जि.पं. इं.कॉ., प्रकाश इं.कॉ. में जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा को सेक्टर मजिस्ट्रेट, मदन इं.कॉ., नेशनल इं.कॉ., कस्तूरबा गॉधी बालिका इं.कॉ., कृषक विद्यापीठ इं.कॉ., श्रीमती सूरजमुखी यादव इं.कॉ., एम.एस.बी.डी. इं.कॉ. में उप निदेशक कृषि नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी को सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्वामी सम्पूर्णानन्द इं.कॉ., राजकीय कन्या इं.कॉ., अमर शहीद इं.कॉ., भारतीय विद्यामंदिर इं.कॉ., आर.एस. इं.कॉ., सुभाषचन्द्र इं.कॉ. में नायब तहसीलदार भोगांव रोहित यादव को सेक्टर मजिस्ट्रेट, इन्द्रजीत शिक्षा सदन इं.कॉ., महाराज सिंह इं.कॉ., मेजर युगराज सिंह इं.कॉ., श्री मोहन लाल रामकली स्मारक इं.कॉ. में सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक बेवर सुभाष चन्द्र को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी भोगांव संध्या शर्मा को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
किशनी जोन में आर.बी.एस. इं.कॉ., एन.एस. इं.कॉ., श्रीमती शंकुतला देवी इं.कॉ., महाबोधि इं.कॉ., महाकवि देव इं.कॉ., श्री श्याम नरायन त्रिपाठी विद्यापीठ इं.कॉ., जगदीश प्रसाद गुप्ता इं.कॉ. में पशु चिकित्साधिकारी किशनी नीरज अवस्थी को सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्वामी सदानन्द राजकीय कन्या इं.कॉ., डा. राम मनोहर लोहिया इं.कॉ., बी.ए.एन.एम. इं.कॉ., मलिखान सिंह महाराज सिंह इं.कॉ., सुरेन्द्र दुबे मेमोरियल इं.कॉ. में सहायक अभियंता लधु सिंचाई राजपाल राज भास्कर को सेक्टर मजिस्ट्रेट, श्री मुलायम सिंह यादव इं.कॉ., श्री नेहरू स्मारक इं.कॉ., एल.एस. एजूकेशन इं.कॉ. में जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा उप जिलाधिकारी किशनी गोपाल शर्मा को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है। उन्होने नामित जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट से कहा है कि वह अपने-अपने अधीन परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा की सुचिता को बनाये रखें, परीक्षा अवधि में निरतंर क्रियाशील रहकर परीक्षा केन्द्रों के साथ परीक्षा केन्द्रों के आस-पास भी पैनी नजर रखें, परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्न पत्रों की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाये, परीक्षा अवधि में प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे निरतंर क्रियाशील रहें, परीक्षा कन्द्रों पर बने स्ट्रॉग रूम की 24 घंटे सी.सी.टी.वी. कैमरों से सतत् निगरानी की जाये।



