मैनपुरी(सुवि)मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने राजकीय आई.टी.आई. भोगांव में संचालित विभिन्न प्रशिक्षणों का निरीक्षण किया, मौके पर उपस्थित इंचार्ज प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रशिक्षण संस्थान में वर्तमान में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के 12 प्रशिक्षण एवं राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के 03 प्रशिक्षण संचालित हैं, जिनके ट्रडे क्रमशः टर्नर में 35, फिटर मंें 31, ए.आर.सी. में 43, इलैक्ट्रीशियन में 36, इलैक्ट्रानिक मैकेनिक में 39, मैकेनिक 2 एण्ड 3 व्हीलर में 40, वेल्डर में 40, मैकेनिक मोटर व्हीकल में 41, बेसिक कॉस्मिटोलॉजी में 48, ड्रेस मेकिंग 25, फैशन डिजाइनिंग टक्नोलॉजी में 40, कोपा में 48, प्लम्बर में 46, इण्डस्ट्रियल इन्टरनेट आफ थिंग्स में 32 तथा इण्डस्टियल रोबोटिक्स एण्ड डिजिटल मैन्युफैक्चरिगं मंे 40 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इस प्रकार वर्तमान मंे कुल 584 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिसमंे से 479 बच्चंे प्रथम वर्ष मे तथा 105 बच्चे द्वितीय वर्ष के हैं।

निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका के अनुसार अनुदश्ेाक अवधेश कुमार अवकाश पर, अनुदेशक अंिकत कुमार बोर्ड परीक्षा में, अनुदेशक रूबी देवी एवं ओमपाल आकस्मिक अवकाश पर, प्रधानाचार्य पुष्पेन्द्र कुमार एस.आई.आर. ड्यटूी मंे गये है, आकस्मिक अवकाश के स्वीकृत के सम्बन्ध मंे जानकारी करने पर बताया कि अवकाश प्रार्थना पत्र मानव सम्पदा पोर्टल पर प्रेषित एवं स्वीकृत किये जाते हैं, भ्रमण पंजिका के सम्बन्ध में जानकारी करने पर बताया कि कार्यालय में भ्रमण पंजिका नहीं है, अधोहस्ताक्षरी द्वारा कार्यालय मंे भ्रमण पंजिका बनाये जाने एवं कार्यालय से प्रस्थान करते समय एवं वापसी आने पर प्रविष्टियॉ अंकित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय ऑटो मोबाइल का प्रशिक्षण संचालित था, प्रशिक्षक ओमपाल सिंह ने बताया कि कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत इलेक्ट्रिक व्हीकल असेम्बली आपरटेर के 03 माह के प्रशिक्षण में पंजीकृत 13 छात्रायें, 12 छात्र कुल 25 बच्चों का प्रशिक्षण संचालित है, जिसमें आज 15 बच्चें उपस्थित पाये गये, मौके पर 14 बच्चे प्रशिक्षण हेतु उपस्थित थे। यह प्रशिक्षण 03 मार्च तक चलेगा, इसमें विज्ञान एवं कला आदि के समस्त बच्चे मैरिट के आधार पर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने बच्चों को प्रतिदिन उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया तथा प्रशिक्षक को निर्देश दिये कि शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुिनश्चत कराई जाय, प्रशिक्षण के साथ प्रैक्टिकल के सम्बन्ध में जानकारी करने पर बताया गया कि प्रैक्टिकल भी कराया जाता है, मौके पर उपस्थित प्रशिक्षार्थी कु. अनुष्का शाक्य द्वारा ऑटो मोबाइल की हैडलाइट, ब्रेक, इन्डीकेटर, पार्किंग लाइट आदि की जानकारी उपलब्ध कराई, उत्तम कुमार द्वारा भी इलैक्ट्रिक मोटर व्हीकल के सम्बन्ध मंे पूछे गयेे प्रश्नों के क्रम में जानकारी उपलब्ध कराई गई, प्रशिक्षण में इलैक्ट्रानिक्स एवं आई.आई.ओ.टी. के सम्बन्ध मंे जानकारी करने पर पूजा राजभर

प्रशिक्षक द्वारा जानकारी देते हुए रोबोटिक्स, थ्री-डी-प्रिन्टर, एवं टाटा टैक्नॉलाजी के माध्यम से दिये जा रहे प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी एवं रोबोटिक्स, थ्री-डी-प्रिन्टर प्रशिक्षण हेतु लैव आदि अवलोकित कराते हुए प्रैक्टिकल का प्रदर्शन किया। उन्होने विद्यालय में प्रशिक्षार्थी बच्चों को प्रशिक्षण में विशेष रूचि लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया तथा उनको सेवायोजित कराये जाने हेतु रोजगार मेलों का आयोजन कराये जाने के भी निर्देश विद्यालय के प्रशिक्षकों को दिये।