मैनपुरी(सुवि)जन-सुनवाई के दौरान जब पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सम्मुख ग्राम लहरा नि. पिंटू ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि प्रार्थी सहित 03 अन्य व्यक्तियों ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, सभी ने मिलकर अपने घरों तक निजी खर्चे से 03 खम्बे लगवा लिये लेकिन विद्युत विभाग विद्युत कनेक्शन, केबिल डालने को तैयार नहीं है, विभाग द्वारा तकरीबन रू. 01.50 लाख का खर्चा बताया जा रहा है, जिसे भी हमें ही वहन करने को कहा गया है, प्रार्थी उक्त धनराशि व्यय करने में असमर्थ है, प्रार्थी ने विद्युत कनेक्शन स्वीकृत कराये जाने की मांग की, जिस पर उन्होने अधीक्षण अभियंता विद्युत को प्रकरण की जांच कर तत्काल उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने को कहा। उन्होने कहा कि विद्युत कनेक्शन के प्रकरण में किसी भी स्तर पर विलम्ब न किया जाये, उपभोक्ताओं को तत्काल औपचारिकताएं पूर्ण कर विद्युत कनेक्शन स्वीकृत किये जायें, निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये, आगामी गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रख अभी से विद्युत पोल, तार ठीक कराये जायें ताकि गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति सुचारू रहे। उन्होने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के निदान के लिए भटकना न पड़े, उसकी समस्या का प्राथमिकता पर निस्तारण हो, केन्द्र-प्रदेश सरकार की संचालित लाभार्थीपरक, जन कल्याणकारी योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना किसी भेद-भाव के मिले, पात्रों के चयन में पूरी सतर्कता, पारदर्शिता बरती जाये यदि किसी के द्वारा पात्रों के चयन में लापरवाही बरती गयी या किसी अपात्र को योजना में लाभान्वित करने की संस्तुति की जाये तो उसके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हो।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि अधिकारी जन-शिकायतों के प्रभावी निराकरण के लिए संवेदनशील रहें, किसी भी फरियादी को समस्या के निदान के लिए भटकना न पड़ें, सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा, गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करंें। जन-सुनवाई के दौरान ग्राम मंछना नि. जसवंत सिंह तोमर ने ग्रामसभा मंछना की भूमि गाटा संख्या-2254, 2255 पर अनाधिकृत रूप से की जा रही प्लॉटिंग को रूकवाने, प्रबन्धक जनता इंटर कॉलेज नौनेर अरविन्द कुमार सिंह ने मा. उच्च न्यायालय इलाहबाद रिट संख्या-42844 आदेश का अनुपालन कराने, कीरतपुर नि. धर्मेन्द्र ने गाटा संख्या-121, 122 की पैमाइश कराये जाने, ग्राम छाछा नि. मलिखान सिंह, संजीव कुमार, सौरभ, राजेश कुमार, अन्नपूर्णा, अनिल कुमार गुप्ता आदि ने छाछा में निरस्त किये जा रहे पट्टों को रूकवाने, ग्राम मंछना नि. बलराम सिंह गाटा संख्या-794, 795 को खतौनी में दर्ज कराने, भांवत नि. जसकरन सिंह ने भू-माफिया द्वारा गुण्डागर्दी के बल पर भूमि पर किये जा रहे अनाधिकृत कब्जे को रूकवाने, पहाड़पुर नि. रामबाबू ने पत्नी के साथ की गयी मारपीट के दोषियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कराये जाने, उत्तरी छपट्टी नि. सीमा गुप्ता ने गाटा संख्या- 2868 की पैमाइश कराने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।
इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, शिवदत्त भदौरिया, उदय चौहान, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा के अलावा उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, विद्युत विभाग से लालू जादौन आदि उपस्थित रहे।



