उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला संयोजक अभय चौधरी के नेतृत्व में जिला कोषाधिकारी/प्रभारी वित्त लेखाधिकारी(बेसिक) मनोज यादव से भेंट की तथा और विभिन्न लंबित देयकों के भुगतान संबंधी समस्याओं को रखा।जिनमें प्रमुख रूप से एरियर भुगतान, एवं हर माह वेतन भुगतान में विलंब की समस्याओं से अवगत कराया जिला कोषाधिकारी ने संगठन द्वारा उठाई गई सभी मांगों का अति शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

जिला संयोजक अभय चौधरी ने कहा इस वर्ष मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की पेंशन/फंड आदि पत्रावलियों को तैयार कराए जाने का अभी तक आदेश जारी नहीं किया गया है जिससे पेंशन/फंड भुगतान में देरी की संभावना जताई गई हैं इस पर जिला कोषाधिकारी ने तत्काल पटल सहायक को निर्देशित किया और कहा सेवानिवृत्त होने वाले सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं की पेंशन पत्रावलियां अति शीघ्र तैयार कराए ताकि 31मार्च के तत्काल बाद सभी को समय से पेंशन/फंड भुगतान हो सके।

जिला सहसंयोजक हरेंद्र सिंह बैस ने बकाया एरियर भुगतान न होने की समस्या को उठाया जिस पर जिला कोषाधिकारी द्वारा बताया गया कि सर्वर में समस्या होने की वजह से एरियर भुगतान में नहीं हो पा रहा है। पोर्टल पर तकनीकी समस्या का समाधान करवाया जा रहा है। शीघ्र ही तकनीकी समस्या का समाधान हो जाएगा। उसके बाद एरियर भुगतान खातों में प्रेषित कर दिया जाएगा।

ब्लॉक अध्यक्ष जुगिल किशोर यादव ने कहा होली से पूर्व महगांई भत्ता एवं बोनस दिलवाया जाए इस पर कोषाधिकारी ने संगठन की मांग पर सहमति जताकर होली से पूर्व महगांई भत्ता एवं बोनस भुगतान का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधि मंडल में अभय चौधरी, हरेंद्र सिंह बैस, धर्मेंद्र सिंह, जुगिल किशोर यादव, राहुल गुप्ता, अतुल शाक्य, रणजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, राधा रमन आदि लोग शामिल रहे।