मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिला स्तरीय डिस्ट्रिक को-ऑपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी तथा सहकारी समितियों के कम्प्यूटराइजेशन से सम्बन्धित जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, सचिव, मुख्य कार्यपालक अधिकारी को आदेशित करते हुये कहा कि एम-पैक्स के गठन के लक्ष्यों की तत्काल शत-प्रतिशत पूर्ति करना सुनिश्चित करें साथ ही प्रथम, द्वितीय चरण में जिन बी-पैक्स को ई-पैक्स घोषित किया जाना है, पुनः प्रत्येक दशा में 15 मार्च तक ई-पैक्स घोषित कराना सुनिश्चित करें, जानकारी करने पर सहायक निबन्धक सहकारिता ने बताया कि जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 02-02 बी-पैक्स गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जनपद में पूर्व से 58 बी-पैक्स समितियां संचालित हैं, इस वर्ष बी-पैक्स उन्नयन योजना के अन्तर्गत 44 नवीन समितियां गठित करने का लक्ष्य शासन स्तर से निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 42 नवीन बी-पैक्स का गठन कराया जा चुका है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता ने बैठक में बताया कि जनपद में अन्न भण्डारण योजना के अन्तर्गत जिला सहकारी विकास संघ के काफी समय से बन्द पडे शीतगृह की रिक्त भूमि पर 2500 मै. टन क्षमता का गोदाम यू.पी.आर.एन.एस.एस. के द्वारा निर्मित कराया जाना प्रस्तावित है, जिस पर जिलाधिकारी ने ए.आर. को-ऑपरेटिव को आदेशित करते हुऐ कहा कि शीतगृह के जर्जर भवन तथा पुरानी मशीनरी का नियमानुसार निस्तारण कराते हुये शेष भूमि पर भी 2500 मै. टन क्षमता का एक अन्य गोदाम बनाने सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही करें तथा प्रस्तावित गोदाम को डी.सी.डी.एफ. के लिये लाभदायी तथा उपादेय बनाने का कार्य किया जाये।

श्री सिंह ने समीक्षा के दौरान पाया कि जनपद में गठित समितियों में से 24 समितियां प्रथम चरण में, 11 समितियां द्वितीय चरण में एवं 22 समितियां तृतीय चरण में ई-पैक्स घोषित होनी है, जिसमें से 08 समितियांे को ई-पैक्स घोषित करने की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण की जा चुकी है, समिति के अनुमोदन के उपरांत 08 समितियांे को ई-पैक्स घोषित किया जाएगा, सचिव, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि कम्प्यूटराइजेशन में प्रथम एवं द्वितीय चरण में कुल 35 समितियां चयनित की गयी हैं, जिसमें 08 समितियों का आडिट एवं पार्किंग एकाउन्ट की कार्यवाही करते हुये ई-पैक्स घोषित करने की कार्यवाही की गयी है, जनपद में सहकारी समितियों के कम्प्यूटराइजेशन की कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सचिव, मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक को निर्देशित करते हुए कहा कि शेष डाटा यथाशीघ्र फीड कराकर डी.एल.आई.एम.सी. की बैठक में प्रस्तुत करें, प्रथम, द्वितीय चरण की सभी बी-पैक्स समितियों को 15 मार्च तक प्रत्येक दशा में ई-पैक्स घोषित करना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. सोमदत्त, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता जितेन्द्र पाल, सहायक निदेशक मत्स्य धर्मराज चौहान, मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक एम.ए. सिद्दीकी, नवार्ड से मीतेश कुमार सहित विभिन्न समितियों के सचिव, अन्य सम्बन्धित सदस्य आदि उपस्थित रहे।