मैनपुरी(सुवि)सदस्य गो-सेवा आयोग उ.प्र. रमाकांत उपाध्याय ने आज गौ संरक्षण केंद्र चितायन, नैगवां का औचक निरीक्षण कर गौवंशों की देखभाल, चारे-पानी की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था एवं गौ आश्रय स्थल, गौशाला की संरचना का जायज लिया, गौवंशो की संख्या, भूसा, हरा-चारा, सी.सी.टी.वी. कैमरे, ईयर टैगिंग, लाइटिंग, पानी, शेड, गर्मी से बचाव आदि की जानकारी लेते हुये संरक्षित गौवंशों की स्वास्थ्य की देखभाल, समय से भूसा-चारा खिलाये जाने एवं गर्मी के मौसम में पानी की समुचित व्यवस्था गौशालाओं में करने के आदेश दिए। उन्होने कहा कि गौशाला की सुविधाओं की सतत् उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि गौवंशों को उचित देखभाल एवं पोषण मिल सके। उन्होने कहा कि गौशालाओं में उपलब्ध दुधारू गायों को चिन्हित सैम-मैम बच्चों के अभिभावकों को उपलब्ध कराया जाये, गौपालकों को मुख्यमंत्री सहभागिता योजना में गौशालाओं से गौवंश लेने हेतु प्रेरित किया जाये।
सदस्य गो-सेवा आयोग ने दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधन कमेटी से गाय, प्राकृतिक खेती पर चर्चा की, विद्यालयों के छात्रों ने तिलक लगाकर स्वागत किया, ग्राम सुमेरपुर में विनय पांडेय, राजू पाण्डेय के आवास पर ग्रामवासियों से गाय, प्राकृतिक खेती पर चर्चा की, विकास खण्ड एलाऊ के ग्राम कुरारी में आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप मे सम्मिलित हुए, कार्यक्रम के मुख्य अथिति श्री श्री नारायण गिरी ज़ी रहे, हिन्दू सम्मेलन में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, ग्राम नैगवां में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक अनुष्का की कथा का अनुसरण किया। इस दौरान बल्ले चौहान, सुभाष प्रधान, प्रेमचंद्र पाण्डेय, निर्मल पाण्डेय, शिवा चौहान आदि उपस्थित रहे।



