उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला संयोजक अभय चौधरी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता से मुलाकात की तथा शैक्षणिक मांगों से संबंधित 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिकता से समस्याओं पर विचार विमर्श कर अतिशीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

संगठन के जिला संयोजक अभय चौधरी ने बताया कि विगत माह जिन शिक्षकों के चयन वेतनमान स्वीकृत किए गए थे उनके वकाया एरियर को खंड शिक्षा अधिकारियों ने ऑनलाइन आदेश पर हस्ताक्षर न होने का कारण बताकर निरस्त कर दिया है जो कि गलत है अतः समस्त BEO को आदेशित कर समस्या का निराकरण कराया जाए।
जिला सहसंयोजक हरेंद्र सिंह बैस ने बताया कि विद्यालयों में विभिन्न दवाइयों एलबेंडाजोल आयरन टेवलेट आदि सभी का वितरण स्वास्थ विभाग में नियुक्त कर्मचारियों से कराया जाए जिससे शिक्षक बिना वजह दोषारोपण होने से बच सके।
ब्लॉक अध्यक्ष जुगिल किशोर ने कहा कि बी एल ओ ड्यूटी के तहत् कई शिक्षकों पर बिना उनका पक्ष जाने मनमाने तरीके से कार्यवाही कर दी गई हैं अतः ऐसे समस्त शिक्षकों की समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुना जाए।
ब्लॉक मंत्री राहुल गुप्ता ने कहा विभिन्न बेसिक शिक्षक भर्तियों के तहत् नियुक्त शिक्षक/शिक्षिकाओं के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन अप्राप्त है। अतः पटल सहायक को निर्देशित कर अतिशीघ्र सत्यापन कराया जाए जिससे उनके वकाया देयकों का भुगतान हो सके।
ब्लॉक मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रसोइया मानदेय भुगतान में विद्यालय वार प्रतीत हो रही हैं। अतः उक्त समस्या की जांच कराकर निस्तारण कराया जाए।
प्रतिनिध मंडल में अभय चौधरी, हरेंद्र सिंह बैस, धर्मेंद्र सिंह, जुगिल किशोर यादव,राहुल गुप्ता,देवेंद्र सिंह, रंजीत यादव, राधारमन शाक्य,अतुल शाक्य आदि लोग शामिल रहे।



