मैनपुरी(सुवि)जन-समस्याएं सुनने के दौरान जब पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सम्मुख जैली-जिरौली नि. लीलावती ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि प्रार्थिनी गरीब महिला है, भरण-पोषण का कोई साधन नहीं है, वृद्धावस्था पेंशन हेतु कई बार आवेदन किया लेकिन पेंशन स्वीकृत नहीं हुयी, जिस पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि जनपद का कोई भी पात्र वृद्ध, निराश्रित महिला, दिव्यांग व्यक्ति वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन से वंचित न रहे, पेंशन सहित अन्य संचालित जन-कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं के आवेदन पत्र किसी भी स्तर पर लंबित न रहें, उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय अपने स्तर से प्राप्त आवेदनों को तत्काल अग्रसारित करें ताकि लाभार्थियों को प्राथमिकता पर योजनाओं में लाभान्वित कराया जा सके। उन्होने कहा कि शासन की संचालित जन कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ बिना भेद-भाव के प्रयेत्क पात्र व्यक्ति को मिले, पात्रों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाये, किसी भी योजना में कोई अपात्र लाभान्वित न हो, कोई पात्र व्यक्ति योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे, सुनिश्चित किया जाये।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केन्द्र के भवनों, स्कूलों में कहीं भी अवरोध उत्पन्न न हो, आवागमन में किसी भी आम नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी चकमार्ग, सड़कें कब्जामुक्त रहें, कहीं भी सार्वजनिक भूमि यथा चकरोड, विद्यालय की भूमि, खाद के गड्डों, मरघट आदि पर अवैध कब्जा न रहे, अमल दरामद, विरासत दर्ज करने में किसी भी स्तर पर विलंब न हो, आमजन को अपनी समस्या के निदान के लिए भटकना न पड़े, अधिकारी प्रत्येक कार्यदिवस पर अपने कार्यालय में निर्धारित समय मंे उपस्थित रहकर जनता की शिकायतें सुनें और उसका प्रभावी निस्तारण करें साथ ही किसी भी स्तर से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें ताकि आम जनता का विश्वास शासन, प्रशासन पर बना रहे।

आज जन-सुनवाई के दौरान शाहजहांपुर नि. मंूगालाल ने विपक्षियों द्वारा अवैध रूप से प्लॉट पर तोड़फोड कर जान से मारने की धमकी देने, ग्राम राजपुरा नि. मौरश्री ने गाटा संख्या- 1188 में हिस्सा दिलाये जाने, ग्राम हकीमपुर नि. रन्नो देवी ने विपक्षियों द्वारा मकान निर्माण में अवरोध उत्पन्न करने, ग्राम मई खेड़ा नि. उपेन्द्र सिंह ने बैंक द्वारा जारी फर्जी नोटिस को निरस्त कराने, नगला मनू नि. प्रगति ने परिवार रजिस्टर से नाम काटे जाने, ग्राम जैली नि. रामपौथी ने ग्राम प्रधान द्वारा किये गये अवैध कब्जे को हटवाने, ग्राम लालपुर नि. लंकुश ने गाटा संख्या-890 में से बैनामा के अनुसार क्रय रकवा को दाखिल खारिज कराये जाने, लालपुर नि. ममता देवी ने पुराने भूमि विवाद को लेकर परिवार के लोगों द्वारा मारपीट किये जाने, कछपुरा नि. प्रीती ने पति द्वारा घर से निकाले जाने, नगला चुन्नी नि. मुकेश कुमार ने दुकानों की छत को पुनः डलवाने तथा दबंगों द्वारा निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न किये जाने, हरनागरपुर नि. प्रहलादसिंह ने गाटा संख्या-1015 ख पर विपक्षियों द्वारा किये गये अवैध कब्जे को खाली कराये जाने, देवामई नि. उमेश चौहान ने ग्राम में नाली, खंरजे का निर्माण कार्य कराये जाने, ग्राम पहाड़पुर नि. गुन्जन देवी ने विपक्षियों द्वारा गाली-गलौच कर मरपीट किये जाने, ग्राम तिलोकपुर नि. उदयभान सिंह, यादव नगर नि. आकाश ने पक्की सड़क का निर्माण कराये जाने, मु. लोहाई नि. प्रवीन कुमार ने विपक्षियों द्वारा अवैध निर्माण कार्य करने से रोके जाने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।

जन-सुनवाई के दौरान जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, उदय चौहान, लालू जादौन, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा के अलावा डिप्टी कलेक्टर शिवनरेश, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, प्र. निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर भदौरिया सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।