मैनपुरी(सुवि)संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील किशनी में जन-शिकायतें सुनने के दौरान जब जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के सम्मुख कैथपुर नि. जगदीश नारायन ने खाद के गड्ढे की भूमि पर किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, पृथ्वीपुर नि. हरीराम ने धारा-67 उ.प्र. राजस्व संहिता में दायर वाद को निस्तारित कर भू-माफिया से ग्रामसभा की भूमि को कब्जामुक्त कराये जाने, देवपुरा नि. विनोद कुमार ने निजी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, नगला कले नि. जगदीश सिंह ने तालाब की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाने, जटपुरा नि. कुसुमलता, प्रियंका ने गाटा संख्या-214 पर किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, नगला महौली नि. गणेश शर्मा ने कुरसण्डा माइनर की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, ग्राम नगला पल्टू रठेह नि. अमलेश कुमारी ने गाटा संख्या-143क पर जबरन कब्जा कर किये जा रहे निर्माण को रूकवाने की मांग की, जिस पर उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि निजी, सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जों की शिकायतें निरतंर मिल रही हैं, दबंगों द्वारा कहीं न कहीं जबरन कब्जे किये जा रहे हैं। उन्होने राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि भूमि पर अनाधिकृत कब्जों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाये, अनाधिकृत कब्जों की शिकायतों पर मौके पर जाकर गांव के संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में कार्यवाही करें, भूमि संबंधी विवाद, अनाधिकृत कब्जा हटवाने के बाद यदि किसी के द्वारा पुनः कब्जा किया जाए तो दोषियों के विरूद्ध भू-माफिया के तहत कार्यवाही की जाए।

श्री सिंह के सम्मुख जब ग्राम हरदुआ नि. विजय बहादुर सिंह ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि प्रार्थी की धारा-34 के अन्तर्गत पत्रावली आदेशित होकर न्यायालय अपर आयुक्त आगरा मंडल आगरा से तहसील किशनी में उप जिलाधिकारी न्यायालय में भेजी गयी थी, जो रजिस्टर संख्या-857, 27.09.2024 मौजा इलाहबाद में अंकित भी है लेकिन अब यह पत्रावली तहसील में नहीं मिल रही है, न्यायालय उप जिलाधिकारी, तहसीलदार किशनी के यहां से पत्रावली के सम्बन्ध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिल रहा है, जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होने उप जिलाधिकारी किशनी को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायत को स्वयं देखें, पत्रावली यदि अपर आयुक्त न्यायालय से प्राप्त हुयी है तो वर्तमान में कहां है, कि जानकारी कर आख्या उपलब्ध करायें, खिदरपुर नि. कुसमा देवी ने अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से गाटा संख्या-645 की पैमाइश कराये जाने की मांग की, जिस पर उन्होने कहा कि पैमाइश के प्रकरण किसी भी स्तर पर लंबित न रहें, पैमाइश के कारण किसी की भूमि पर अन्य कोई व्यक्ति काबिज न रहे।

आज आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील किशनी में दूर-दराज ग्रामीण अंचलों से आए 50 फरियादियों ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र निराकरण हेतु प्रस्तुत किए, जिसमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादी का तत्काल राहत प्रदान की। कुम्होल नि. सपना ने बैनामाशुदा भूमि की पैमाइश कराकर दखल दिलाये जाने, मु. गढ़ी किशनी नि. शिवकुमार गुप्ता, शिव प्यारेलाल, मीना देवी, रानी गुप्ता ने दान में दी गयी रास्ते की भूमि पर हाकिम सिंह, अभिनय यादव द्वारा जबरन कब्जा कर दीवार व गेट लगाकर बंद किये जाने की शिकायत अपने प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिसे संबंधित अधिकारियों को पृष्ठाकिंत कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिवम मिश्रा, उप जिलाधिकारी किशनी गोपाल शर्मा, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश नारायण, जिला कृषि अधिकारी अभिशांक चौहान, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश बघेल, तहसीलदार किशनी घासीराम, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण, विद्युत, जल निगम सहित अनिल सक्सैना, आई.जी.आर.एस. प्रभारी अनुज कुमार, अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।