मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने आदर्श ग्राम पंचायत श्यामपुर- भटपुरा में रू. 09 लाख की लागत से नव-निर्मित स्वामी विवेकानन्द डिजिटल लाइब्रेरी एवं रू. 10 लाख की लागत से निर्मित ओपन जिम, बाउंड्रीवॉल, अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह पुस्तकालय ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए वरदान साबित होगा, यह लाइब्रेरी क्षेत्र के छात्रों के लिए एक आधुनिक, मुफ्त और हाईटेक अध्ययन केन्द्र होगा, यह डिजिटल लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन टेस्ट सीरीज, रिकॉर्डेड क्लॉसेज, हाईस्पीड इंटरनेट, वाई-फाई, कम्प्यूटर लैब से जुड़कर छात्र व्यापक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे, यह एक सुलभ और उन्नत सीखने का अनुभव प्रदान करेंगी, पुस्तकालय में छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं से संबंधित पुस्तकों के साथ निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा मुहैया होगी, पुस्तकालय में छात्रों को कंप्यूटर भी उपलब्ध होंगे। उन्होने उपस्थित छात्रों से कहा कि पुस्तकों को अपना मित्र बनाएं, पुस्तकें ज्ञान का सागर होती हैं, इनको पढ़कर मनुष्य का सामाजिक और मानसिक विकास होता है। उन्होने कहा कि हमारी किताबों में सब कुछ बहुत सुरक्षित है, जिनसे हम अपने इतिहास, सभ्यता, संस्कृति के विषय में विस्तार से जान सकते हैं और उस पर गर्व महसूस कर सकते हैं।

IMG 20260206 WA0004

श्री सिंह ने कहा कि ओपन जिम क्षेत्र के युवाओं की सेहत के लिए सहायक सिद्ध होगी, ओपन जिम ताजी हवा में व्यायाम का बेहतरीन साधन है, यह पारम्परिक जिम का एक सस्ता और टिकाऊ विकल्प है, खुली हवा के बीच शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने का सबसे बेहतर माध्यम है, इस ओपन जिम से क्षेत्र के सभी उम्र के लोग फिटनेस का लाभ उठा सकते हैं। उन्होने कहा कि स्वस्थ जीवन-शैली आज की प्राथमिक आवश्यकता है, इसी उद्देश्य से यह ओपन जिम आम-जन के लिए उपलब्ध कराया गया है, सभी लोगों को इसका लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहिए, ओपन जिम में लगाए गए फिटनेस उपकरणों को देखकर लोग काफी उत्साहित हुए और कई ने मौके पर ही उनका उपयोग शुरू किया, ओपन जिम में उपयोग के लिए साइकिल रोअर, आर्म व्हील, चेस्ट एवं शोल्डर प्रेस जैसे उपकरण लगाए गए हैं इसके साथ ही हाई मास्ट लाइट, हेडपंप भी स्थापित कराया गया है।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भल्लू चौहान, ग्राम प्रधान नवीन सिंह तोमर के अलावा जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, अनिल सक्सैना आदि उपस्थित रहे।