आज कुंवर आर०सी० महिला महाविद्यालय में डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की कुलपति प्रो. आशु रानी जी का शुभागमन हुआ। महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ सुशीला त्यागी जी एवं प्राचार्या प्रो. शेफाली यादव ने कुलपति महोदय को शाल एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया और उनसे आत्मीय भेंट की। कुलपति महोदया ने महाविद्यालय की प्राचार्या एवं शिक्षिकाओं से शिक्षा की गुणवत्ता और उन्नत भारत योजना के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिका प्रो. मधु गुप्ता,श्री राजेश सेन,प्रो. कीर्ति जैन,प्रो.अलका पाठक,प्रो.अनीता सिंह,प्रो.कुसुम यादव,श्रीमती रेखा,श्रीमती प्रीति, डॉ अनामिका सिंह, डॉ प्रियंका सोनकर, डॉ अंकिता सिंह आदि उपस्थित रहीं।