मैनपुरी। आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को मैनपुरी नगर के विद्यालय ICSC डाॅ0 किरन सौजिया स्कूल के शुभारम्भ की शुभ घड़ी आ ही गयी जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मा0 प्रो0 आशु रानी कुलपति डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने अपने कर कमलों से किया। विशिष्ट अतिथि जाने माने खिलाड़ी श्री रवि कुमार दहिया जो कुश्ती में ओलम्पिक में रजत पदक विजेता रहे। इस समय विद्यालय को पूरी तरह से फूल मालाओं से सुसज्जित किया गया तथा आगुन्तक महानुभावों को भोजन की भी व्यवस्था की गई। प्रत्येक आने वाले अतिथि को स्वागत समिति के लोग डिस्टाॅल पहनाकर स्वागत करते हुए विद्यालय में प्रवेश करा रहे थे।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने विद्या की देवी को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पूजा वंदन किया। तत्पश्चात् सरस्वती वंदना हुई । इस सारी प्रक्रिया में विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार व वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशु सौजिया, व टेक्निकल एडवाइजर तेजस्वी सौजिया भी मौजूद रहे। इसके बाद बच्चों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया, विद्यालय के चेयरमैन ने मुख्य अतिथि को भारी माला, पगड़ी, डिस्टाॅल पहनाकर बुके व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया, इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि रवि कुमार दहिया जी को गदा देकर स्वागत किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज इस आईसीएसई डाॅ0 किरन सौजिया स्कूल के शुभारम्भ पर उच्च शिक्षा की देवी स्वरूपा मा0 कुलपति आशु रानी ने हमारे स्पेशल चीफ गेस्ट पद को स्वाीकार किया। रवि कुमार दहिया जी, श्री आर0एस0 गौतम, प्राचार्य डाॅ0 ललित मोहन शर्मा, श्री रामकिशोर पाण्डेय सत्र न्यायाधीश एवं समस्त अतिथियों को सम्बोधित कर कहा कि मैं क्या बोलूं माननीया कुलपति जी नारायण डिग्री काॅलेज में मेरी शिक्षा हुई और मेरा बच्चों से बहुत लगाव है। मेरे जीवन की शुरूआत एक शिक्षक के रूप में हुई आज भी हम होस्टल के बच्चों के साथ सोते हैं। 2012 में सीबीएसई शिक्षा का प्रारम्भ किया तब से हमने उत्तरोत्तर प्रगति की। मैनपुरी में 50 वर्ष पहले आईसीएसई आदरणीय फादर जी के नेतृत्व में चल रहा था तो हमारे मन में आईसीएसई स्कूल खोलने का विचार आया, आज जिसका उद्घाटन हो रहा है आदरणीय आगन्तुक महानुभावों ने आज अपना अमूल्य समय मुझे दिया आप लोगों की चरणरज हमारे स्कूल प्रांगण में पड़ी इसलिए मैं निश्चित ही लगातार अंग्रेजी माध्यम स्कूल में उन्नति करता रहूँगा।
मुख्य अतिथि मा0 कुलपति आशु रानी जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी मैनपुरी के प्रबुद्धजन, माता-पिता आप सभी यहाँ पर पधारे हैं इन कार्यक्रमों के जरिए सीबीएसई की झलक तो मैंने देखी है दो दिन पहले डाॅ0 अशोक जी मुझे आमंत्रित करने गए जब उन्होंने अपनी शैक्षिक प्रख्याति सुनाई तो मुझे इनका आमंत्रण स्वीकार करने में जरा भी संकोच नहीं हुआ। इस बहाने मैंने सोचा मैनपुरी की भूमि को देखेंगे यह भूमि ऋषि मुनियों की तपस्या की स्थली है। पाण्डवों ने भी अपना समय यहाँ बिताया था आगे उन्होंने बताया कि रवि कुमार दहिया जी से भी मिलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा आदरणीय बच्चों के माता-पिता स्कूल एक इमारत नहीं है स्कूल वह जगह है जहाँ हमारे सपनों का आधार होता है, यहाँ पर जो हम सीखते हैं वह जीवन की दशा और दिशा को निर्धारित करते हैं आप यह नहीं सोचें कि केवल डाॅ0 अशोक जी का ही दायित्व है, हमें अपने घरों में भी स्कूल के माहौल के अनुसार अपने घर का माहौल तैयार करना चाहिए। आज जो भी शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन हो रहे हैं सरकारी योजनाएं आ रहीं हैं उन्हें भी अपने स्कूल में लागू करें। जो डाॅ0 अशोक कुमार जी ने कहा कि इस स्कूल को मैनपुरी में ही नहीं मैं पूरे देश में इसका नाम करना चाहता हूँ, उन्होंने ने यह भी बताया कि मैनपुरी जैसे प्रगतिशील शहर में अच्छी शिक्षा देकर यहाँ के बच्चे ऊँचे-ऊँचे पदों पर कार्यरत हैं जैसे-जैसे टैक्नोलाॅजी का युग बढ़ रहा है माता-पिता को अपने बच्चों पर बहुत ध्यान देना चाहिए और साइबर सिक्योरिटी का भी कोर्स बच्चों को कराना चाहिए। उन्होंने कहा माँ सरस्वती आपकी इच्छाएँ पूरी करें और सभी को धन्यवाद और आशीर्वाद।
इसके बाद डाॅ0 अशोक कुमार जी ने पुनः अपने सम्बोधन में कहा कि मा0 कुलपति महोदया जी ने जो शब्द कहे मन में जो सोचेगा वही होगा। हमारे पिताजी के पास एक एकड़ जमीन थी उन्होंने मुझे एन0डी0 काॅलेज में प्रवेश दिलाया जो शिक्षा का केन्द्र था उनके अन्दर विल पावर था उन्होंने मुझे वह शिक्षा प्राप्त कराई। आदरणीय अभिभावक बन्धु बच्चे को आप मन में विचार करके जो बनाना चाहें बना सकते हैं माताएँ अपने बच्चों को दो घण्टे सुबह दो घण्टे शाम को समय देते हैं और अपने कर्तव्यों का सत्यता से पालन करते हैं उनके बच्चे भी वैसे ही बन जाते हैं।
रवि कुमार दहिया जी ने कहा कि बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम बहुत अच्छे लगे एवं गणेश वन्दना बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत की गयी उन्होंने कहा विद्यालय निरन्तर प्रगति करता रहे और बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें ऐसी मेरी शुभकामनाएँ हैं।
इस मौके पर विद्यालय के मुख्य अतिथि प्रो0 आशु रानी मा0 कुलपति डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा, रवि कुमार दहिया ओलम्पिक रजत पद विजेता, श्री आर0एस0 गौतम से0नि0 मुख्य विकास अधिकारी, प्राचार्य डाॅ0 ललित मोहन शर्मा, श्री रामकिशोर पाण्डेय सत्र न्यायाधीश, श्री रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि, चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशु सौजिया, व टेक्निकल एडवाइजर तेजस्वी सौजिया, उप-प्रधानाचार्या जी0 मैरी, अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार सहित सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएँ मौजूद रहे। कार्यक्रम मंच का संचालन अध्यापक जोस जोसेफ व अध्यापिका श्रेया द्विवेदी द्वारा किया गया।



