मैनपुरी सुवि) जन-सुनावई के दौरान जब पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सम्मुख जब ग्राम बरहट नि. सत्यराम, आशाराम, राम नारायन, बाचाराम, विजयपाल, रामलखन, हरीराम ने विपक्षियों द्वारा दबंगई, गुण्डागर्दी के बल पर आम रास्ते पर निर्माण कार्य कर अवरोध उत्पन्न करने, गनेशपुर शरीफपुर नि. संजीव कुमार ने दबंगों द्वारा पैमाइश शुदा भूमि की मुड्डी उखाड़कर जबरन कब्जा किये जाने, ग्राम आसपुर नि. केला देवी ने विपक्षियों द्वारा सरकारी आवास को तोड़कर अनाधिकृत कब्जा किये जाने, करीमगंज नि. आशुष पाण्डेय ने आमरास्ते पर किये गये अवैध कब्जे को हटवाने, ग्राम खिरिया नि. विनोद कुमार ने गाटा संख्या-7249 पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किये जाने, ब्यांेति नि. राजेश कुमार गुप्ता ने गाटा संख्या-1396 पर किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, मु. गाड़ीवान नि. संध्या गुप्ता ने गाटा संख्या-637 पर किये गये कब्जे को खाली कराये जाने की शिकायत अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से की, जिस पर उन्होने असंतोष व्यक्त करते हुये कहा कि सार्वजनिक, निजी भूमि पर अनाधिकृत कब्जांे की शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही हैं, पक्की पैमाइश के बाद भी दबंगों द्वारा मुड्डी उखाड़कर कब्जा किया जा रहा है, बार-बार निर्देशों के बाद भी अनाधिकृत कब्जा करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए, कमजोर वर्ग के लोगों की भूमि पर कोई दबंग काबिज न हो।

पर्यटन मंत्री ने खरगजीत नगर नि. पूजा देवी द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने की मांग पर कहा कि जिन पात्र व्यक्तियों के गोल्डन कार्ड बनने से शेष हैं, उनके प्राथमिकता पर गोल्डन कार्ड बनाये जायें ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें योजना का लाभ मिल सके, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिन पात्र व्यक्तियों के गोल्डन कार्ड जारी किये गए हैं, उन्हें इम्पैनल्ड चिकित्सालयों में निःशुल्क बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं, किसी भी गोल्डन कार्ड धारक को स्वास्थ्य सेवाएं पाने में किसी भी स्तर पर असुविधा का सामना न करना पड़े, जो इम्पैनल्ड चिकित्सालय गोल्डन कार्ड धारकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में लापरवाही बरतें उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि जन-सुनवाई में प्राप्त शिकायतों का 01 सप्ताह के भीतर निस्तारण कर संबंधित अधिकारी, उप जिलाधिकारी के माध्यम से आख्या प्रस्तुत करें, आमजन की शिकायतों का समयबद्व, गुणवत्तापरक निराकरण प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है, प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जा रही है इसलिए सभी अधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी मान जन-शिकायतों का निदान करें।
आज जन-सुनवाई के दौरान ग्राम अंगदपुर नि. सरोज देवी ने दबंगों द्वारा मकान निर्माण में अवरोध उत्पन्न करने, मु. हरीपुरम नि. गीता देवी ने पति की मृत्युपरांत ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित कर घर से निकाले जाने, ग्राम पडुरा नि. जवाहर लाल ने भूमि की पैमाइश कराये जाने, ग्राम पंचायत बलारपुर-रामनगर नि. लखमी चन्द्र ने क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन, पोल को बदलवाये जाने, ग्राम घमुर्रा नि. बृजेश कुमार ने दबंगों द्वारा घर में जबरदस्ती घुस कर मारपीट कर घर का सामान क्षतिग्रस्त करने, रमईहार नि. चन्द्रप्रकाश ने विपक्षियों द्वारा धोखाधड़ी कर प्लाट के स्थान पर पूरी जमीन का बैनामा करने, ग्राम जलालपुर नि. सुनील कुमार ने नक्शा दुरूस्ती की पत्रावली के निर्णय तक कोई कार्यवाही न करने तथा मौके पर यथास्थिति बनाये रखने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, बबलू पाण्डेय, उदय चौहान, हितेन्द्र शेखर, शिव प्रताप, अमित गुप्ता, लालू जादौन, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा के अलावा उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।



