डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा द्वारा आयोजित इंटर कॉलेजिएट महिला खो-खो प्रतियोगिता दिनांक 25 जनवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे एस.बी.एस. गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी, अकबरपुर मोड़, शमशाबाद रोड, आगरा में संपन्न हुई।

इस प्रतियोगिता में कुंवर आर.सी. महिला महाविद्यालय की महिला टीम ने सहभागिता की, जिसमें टीम का नेतृत्व सहायक प्रोफेसर, डॉ. रूपा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के उपरांत कुमारी अनुष्का (पुत्री श्री जितेंद्र कुमार), द्वितीय सेमेस्टर का चयन नॉर्थ ज़ोन महिला इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो प्रतियोगिता हेतु डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की महिला टीम में किया गया, जो चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के जॉइंट सेक्रेटरी प्रो. सुशील त्यागी जी ने छात्रा को बधाई देते हुए खेलों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया। वहीं प्राचार्या प्रो. शेफाली यादव जी ने इसे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग की निरंतर प्रगति की सराहना की।