मैनपुरी(सुवि) जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह जन-शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए निरंतर प्रयत्नशील है, भूमि संबंधी विवादों को लेकर उनकी संवेदनशीलता इस बात से जाहिर है कि वह भूमि विवाद के तमाम प्रकरणों में स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेकर प्रभावी कार्यवाही कर रहे हैं, तमाम स्थानों पर सार्वजनिक भूमि से अनाधिकृत कब्जे हटवाकर भूमि को ग्रामसभा के सुपुर्द किया गया है, दबंगई के बल पर कब्जा करने, अनाधिकृत रूप से निर्माण करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रुकवाकर न्यायोचित कार्यवाही की गयी है, बड़ी संख्या में खतौनी में दर्ज गलत नाम, गाटा संख्या को मौके पर ही ठीक कराकर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की जा रही है। उन्होने राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि भूमि विवाद सम्बन्धी प्रकरणों पर विशेष सतर्कता बरती जाये, भूमि विवाद प्रकरण पर पुलिस, राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर तत्काल कार्यवाही करायी जाये, अनाधिकृत कब्जा करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही हो, एक बार सीमांकन, पैमाइश के बाद यदि किसी के द्वारा पुनः कब्जा किया जाये तो उसे भू-माफिया में चिन्हित कर उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जाये।

जन-सुनवाई के दौरान जब जिलाधिकारी के सम्मुख रमईहार नि. अनोखेलाल, रामकिशोर ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि मौजा रमईहार में उसके गाटा संख्या-30 पर प्रॉपर्टी डीलर द्वारा जबरन कब्जा कर निहास भरी जा रही है, प्रॉपर्टी डीलर प्रभावशाली एवं दबंग किस्म का व्यक्ति है और वह निरंतर जान से मारने की धमकी दे रहा है, पुलिस में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है, जिस पर उन्होने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक से लिया। उन्होने मौक पर उपस्थित प्रभारी तहसीलदार को आदेशित किया कि टीम गठित कर पैमाइश करायें, पैमाइश होने तक मौके पर कोई भी निर्माण कार्य किसी भी पक्ष के द्वारा न किया जाये।

इस दौरान प्रभारी तहसीलदार हरेंश कर्दम, राजस्व निरीक्षक बृजेश राठौर, अनिल कुमार सक्सेना, अनुज कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल अमित राजपूत आदि उपस्थित रहे।