मैनपुरी(सुवि)मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने 77-वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकास भवन में ध्वजारोहण कर अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गौरव का दिन है, 26 जनवरी 1950 के दिन विश्व का सबसे बड़ा संविधान लागू हुआ था, संविधान में सभी नागरिकों को बराबरी का दर्जा दिया गया है, विश्व के किसी भी संविधान से भारत के संविधान की तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात हमने हर क्षेत्र में विकास की नई बुलन्दियों को छुआ है, रक्षा, तकनीकी, खाद्यान्न के क्षेत्र में हमारा देश पूरी तरह आत्मनिर्भर बन चुका है, शहर से लेकर गांव तक, गांव से लेकर मजरे तक विकास हुआ, संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सबसे निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचा और उसे भी सम्मान से जीने का हक मिला, प्रधामंनत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में कच्चे झुग्गी-झोपड़ी में निवास करने वाले गरीब लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराकर उन्हें भी सम्मान से जीने, स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत घर-घर शौचालयों का निर्माण कराकर घर की बहू-बेटियों को खुले में शौंच से निजात मिली।
सी.डी.ओ. ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी तेजी से कार्य हुए, उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़कर स्वावलंबी बनाया, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं बेटियों के लिए वरदान साबित हुयीं, गरीब की बेटियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराकर गरीब के कंधों से बेटी की शादी का बोझ सरकार ने अपने कंधों पर लिया। उन्होने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि जो जिस पद पर है और उसे जो दायित्व सौंपे गये हैं, उनका निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें, संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे इसके लिए सभी प्रयास करें यदि समाज के गरीब व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान होगी, तभी हमारा देश विकासशील से विकसित देश की श्रेणी मंे अग्रिम पंक्ति में खड़ा होगा।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक सत्येन्द्र सिंह, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, जिला कृषि अधिकारी अभिशांक चौहान, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजना शुक्ला सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।



