मैनपुरी(सुवि) मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलैक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुये कहा कि प्रत्येक मतदाता निर्वाचन में बिना किसी भेद-भाव, लालच, धर्म, वर्ग जाति से ऊपर उठकर बिना किसी प्रलोभन के देश हित में मताधिकार करें और सुयोग्य, स्वच्छ, ईमानदार छवि के जन प्रतिनिधि चुनकर भेजे, लोकतंत्र को मजबूत बनाने, देश, प्रदेश के सर्वागीण विकास में महती भूमिका अदा करें, देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखें, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुये निर्भीक होकर किसी के प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए युवा अपना योगदान दें, मतदान करते समय देशहित को सर्वोपरि रखे और साफ-सुथरी छवि के प्रत्याशी के पक्ष में अपना मताधिकार करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनन्द, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज यादव, जिला आबकारी अधिकारी हितेन्द्र शेखर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरुण, एस.ओ.सी. चकबंदी परवेज, नाजिर रोहित दुबे, सहित कलेक्ट्रेट के अनुभाग प्रभारी, अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।