मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने आई.जी.आर.एस., मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सन्दर्भों की ऑनलाइन समीक्षा के दौरान कहा कि जनपद में जन-शिकायतों के निस्तारण की स्थिति संतोषजनक है, शासन स्तर से लिये जा रहे फीडबैक में भी असंतुष्ट फीडबैक में कमी आयी है, लेकिन अभी भी कुछ विभागों मंे शत-प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हो रहा है। उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि अधिशाषी अभियंता विद्युत खंड प्रथम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप, खनन निरीक्षक, एल.डी.एम., सहायक आयुक्त खाद्य, चकबंदी अधिकारी करहल, जिला पूर्ति निरीक्षक घिरोर, सचिव मंडी बेवर, मैनपुरी, सब रजिस्ट्रार करहल, खंड शिक्षाधिकारी मैनपुरी, घिरोर, कुरावली, किशनी, सहायक विकास अधिकारी मैनपुरी, प्रभारी चिकित्साधिकारी बेवर, पशु चिकित्साधिकारी सुल्तानगंज से सम्बन्धित शत-प्रतिशत शिकायतों पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुये हैं। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतकर्ता से वार्ता के उपरांत ही उसके संतुष्ट होने पर निस्तारण आंख्या अपलोड की जाए, किसी भी शिकायत में शासन स्तर से असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त न हो।
श्री सिंह ने आई.जी.आर.एस. पोर्टल की समीक्षा में पाया कि 20 दिसम्बर से 19 जनवरी तक शासन स्तर से लिए गए 446 फीडबैक में से 182 पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है, अधिशाषी अभियंता विद्युत से सम्बन्धित 149 फीडबैक में से 89, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी से सम्बन्धित 08 फीडबैक में से 06, उप जिलाधिकारी कुरावली से सम्बन्धित 10 फीडबैक में से 05, मुख्य चिकित्साधिकारी से सम्बन्धित 18 फीडबैक में से 04, तहसीलदार करहल से सम्बन्धित 12 फीडबैक में से 04, पूर्ति निरीक्षक से सम्बन्धित 09 फीडबैक में से 04, उप जिलाधिकारी भोगांव से सम्बन्धित 08 फीडबैक में से 04, जिला पूर्ति अधिकारी से सम्बन्धित 13 फीडबैक में से 03, तहसीलदार कुरावली से सम्बन्धित 07 फीडबैक में से 03, अधिशाषी अभियंता सिंचाई से सम्बन्धित 05 फीडबैक में से 03 शिकायतों के निस्तारण पर असंतुष्ट फीडबैक मिला है, जिस पर उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित करते हुये कहा कि प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक पर तत्काल कार्यवाही कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।



