मैनपुरी(सुवि)विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश थीम पर आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री, पैक्सफेड के चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत दर्जी ट्रेड में अर्पिता सिंह, विनीता देवी, रीना, शिल्पा, जावित्री को टूलकिट, मुख्यमंत्री आवास योजना की लाभार्थी साधना, माया देवी, मोरश्री, रजनी, लता को आवास की चाबी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत पंकज, अंशुल, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की लाभार्थी नीलम, विशाल यादव, अनुपम, सरस्वती को कुल 46 लाख 50 हजार के ऋण स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराये वहीं नवाचार के अन्तर्गत नवीन उद्योग स्थापित करने वाली उद्यमी मै. एटलस पेंन्ट की शिप्रा चौहान, मॉ शीतला इंटरप्राइजेज के पंकज कुमार, ई-संजीवनी ओ.पी.डी. सी.एच.ओ. अर्पित चौरसिया, एनसीडी स्क्रीनिंग में बेहतर कार्य करने वाली एएनएम मधु कुमारी, जूनियर हाईस्कूल ब्योंति कटरा में 80 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति पर प्र.अ. अवधेश कुमार, कन्या प्रा.वि. करहल में 79 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति होने पर सरिता यादव, पति की मृत्यु के बाद सिलाई-कढ़ाई की ट्रैनिंग सेंटर का संचालन कर परिवार का भरण-पोषण करने पर कछपुरा नि. लक्ष्मी, निर्धन वर्ग के बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें महिला कल्याण विभाग की योजनाओं में जोड़ने, गुमशुदा बच्चों की तलाश करने, घरेलू हिंसा सम्बन्धी प्रकरण को सुलझाने में सहयोग करने वाले परिवार परामर्श केन्द्र के सुशील कुमार, घरेलू हिंसा सम्बन्धी प्रकरण को सुलझाने, बाल विवाह की रोकथाम, निर्धन वर्ग के बच्चों को निःशुल्क कोंचिग देने वाली राशि ग्लोबल एकेेडमी विद्यालय की शिक्षिका दीपा सिसोदिया, उद्यान के विशिष्ट कार्य करने वाली कृषक आशा देवी, गंगा देवी को, सफाईकर्मी राजवीर, धीरज कुमार को, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमनलता, निर्लेष चौहान, महिला स्वयं सहायता की बैंक सखी शशी देवी, सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह की विद्युत सखी कल्पना को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर प्रतीक चिन्ह भंेट कर सम्मानित किया, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करने पर अग्रणी जिला प्रबन्धक रामचन्द्र शाहा तथा भारतीय स्टेट बैंक द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में 85 प्रतिशत, एक जनपद-एक उत्पाद, एमवाईएसवाई योजना मंे लक्ष्य की पूर्ति करने पर सुशील कुमार को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बेसिक शिक्षा, मत्स्य, अग्रणी बैंक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण, पर्यटन एवं संस्कृति, दिव्यांग एवं सशक्तिकरण, उद्यान, पंचायती राज, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री सूर्यघर आदि योजनाओं पर आधारित स्टॉल का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि लाभार्थीपरक, जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम व्यक्ति को उपलब्ध करायें ताकि वह भी पात्र होने की दशा में योजना का लाभ पा सके। उन्होने एक जनपद-एक व्यंजन के रूप में चयनित नारायण मिष्ठान भंडार के सोनपपड़ी की स्टॉल पर जाकर सोनपपड़ी का जायका लिया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, अमन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत, छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित मोहक नृत्य प्रस्तुत किया।



