मैनपुरी(सुवि) नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस पर आज पुलिस लाइन में नागरिक सुरक्षा की ब्लैक आउट मॉक-ड्रिल का आयोजन किया गया, मॉक-ड्रिल के उपरांत पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने कहा कि मॉक-ड्रिल सम्भावित आपदाओं या आपातकालीन स्थितियों जैसे आग, भूकंप या सुरक्षा खतरे से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए किया जाता है, इसका उद्देश्य आपातकालीन प्रतिक्रिया समय को सुधारना, समन्वय स्थापित कर आमजन में सुरक्षा-जागरूकता बढ़ाना है, यह अभ्यास वास्तविक समय में आपदा की स्थिति का अनुकरण करेगा, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा। उन्होने बताया कि मॉक-ड्रिल के माध्यम से भूकंप, आग लगने, अन्य दैवीय आपदाओं से बचाव, हवाई हमलों, अन्य सुरक्षा सम्बन्धी खतरों के आने पर किस प्रकार सुरक्षात्मक सावधानी बरतनी चाहिए, को मॉक ड्रिल के माध्यम से बखूबी समझाया एवं इसका अभ्यास करवाया, मॉक ड्रिल में दिखाया गया कि कैसे पुलिस के जवान राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों की सहायता करते हैं, अग्निशमन विभाग द्वारा किस प्रकार आग पर काबू किया जाता है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा घायलों को किस प्रकार तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं, एम्बुलेंस के माध्यम से कितनी तत्परता के साथ प्राथमिक उपचार केन्द्र पर पहुँचाया जाता है, का प्रदर्शन मॉकड्रिल के माध्यम से किया।

अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनन्द ने बताया कि नागरिक सुरक्षा के स्वयं-सेवक एवं अग्निशमन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से पुलिस लाइन में ब्लैक आउट मॉक-ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें हवाई हमले के समय अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, आवास, सड़क तथा जनता को सुरक्षित रखने हेतु विद्युत बंद रखना, प्रकाश प्रतिबंध या ब्लैकआउट कहलाता है, बचाव संबंधी अभ्यास करने से असल आपातकालीन स्थिति के समय नागरिकों को किस तरह से कार्य करना है, उसका प्रदर्शन किया गया, ब्लैक आउट के समय अपने घरों पर रहें, सभी लाईटों को बन्द कर दें, बाहर कोई माचिस, लाइट व टॉर्च एवं मोबाईल का प्रयोग न करें यदि कहीं पर कोई लाइट निकल रही हो तो वहाँ पर काला कागज चिपकायें, घर से कोई भी लाईट बाहर न निकलने पाये, धुम्रपान न करें. माचिस, मोबाईल, फ्लैश लाइट का इस्तेमाल न करें। उन्होने बताया कि आयोजित होने वाले ब्लैक आउट को सिविल डिफेन्स, पुलिस लाईन के स्वयं-सेवकों की सहायता से लागू किया जा रहा है, सहयोग देते हुए भविष्य में हवाई हमले (युद्ध) जैसी विषम परिस्थितियों में होने वाले ब्लैक आउट के प्रति जागरूक रहें, यह केवल एक मॉक-ड्रिल है जो कि आम जन-मानस को जागरूक करने के लिए की जा रही है।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल मिठास, डिप्टी कलेक्टर, उप नियत्रंक नागरिक सुरक्षा शिवनरेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, करहल संतोष कुमार, अजय पाल सिंह चौहान, अपदा विशेषज्ञ अंकिता सक्सैना, फायर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



