वसंत पंचमी के पावन पर्व पर कुंवर आर०सी० महिला महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजा,वंदना कर उनसे शिक्षा, ज्ञान और बुद्धि के लिए प्रार्थना की। महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ सुशीला त्यागी जी ने कहा कि सरस्वती पूजन से छात्राओं में संस्कार और शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ेगा। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो शेफाली यादव जी ने कहा कि सरस्वती पूजा शिक्षार्थियों के लिए विशेष है क्योंकि मां सरस्वती ज्ञान, संगीत, कला और विज्ञान की देवी हैं। वसंत पंचमी के उत्सव पर संगीत विभाग की सौम्या,सृष्टि, निक्की, नैन्सी आदि छात्राओं ने मोहक संगीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकाएं व शिक्षकगण उपस्थित रहें।



