मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनांतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों में लंबित आवेदन पत्रों की विद्यालयवार समीक्षा करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी से कहा कि विद्यालयों के प्रबंधकों, प्राचार्यों से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक दशा में अगले 02 दिन में छात्रवृत्ति के लंबित आवेदन पत्रों को विद्यालय स्तर से अग्रसारित करना सुनिश्चित करें, इस कार्य में किसी भी स्तर पर विलंब न किया जाए यदि किसी की लापरवाही के कारण एक भी छात्र छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने से वंचित रहा तो संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित कर दंडात्मक कार्यवाही होगी यदि विद्यालय स्तर से लापरवाही बरती गई तो विद्यालय प्रबंधतंत्र के विरुद्ध एक्शन लिया जायेगा। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के 1255, अनुसूचित जाति के 321, सामान्य जाति के 249, अल्पसंख्यक वर्ग के 44, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 02 कुल 1871 आवेदन महाविद्यालय स्तर पर अग्रसारित हेतु लंबित हैं।
श्री सिंह ने समीक्षा के दौरान पाया कि अभी चौ. देवी सिंह महाविद्यालय में 99, श्री बाबूराम महाविद्यालय में 87, श्रीमती सूरजमुखी महाविद्यालय में 71, श्रीराम सिंह महाविद्यालय में 59, चौ. सूरज सिंह महाविद्यालय में 56, श्री विजयस्वरूप महाराज महाविद्यालय में 51, श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज में 47, चौ. माधव सिंह स्मारक महाविद्यालय में 33, जय मॉ इस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन, श्री गोवर्धन महाविद्यालय किशनी, चौ. नत्थू सिंह महाविद्यालय में 31-31, नेशनल महा विद्यालय भोगांव में 28, श्री जे.एस.एस.एस. महा विद्यालय में 27, श्री बाबूराम औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र में 26, चौ. नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज करहल, ठाकुर निरोत्तम सिंह महाविद्यालय में 25-25, श्री राज कुमार सिंह डिग्री कॉलेज ऑफ एजूकेशन में 24 आवेदन पत्र अग्रसारण हेतु लंबित है, जिस पर उन्होने सम्बन्धित विद्यालयों के प्रबन्धकों से कहा कि विद्यालय स्तर से छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र 27 जनवरी तक अग्रसारित करने की अंतिम तिथि शासन स्तर से निर्धारित है, प्रबन्धतंत्र निर्धारित तिथि से पूर्व अवशेष छात्रवृत्ति के आवेदन पत्रों को अपने स्तर से प्रत्येक दशा में अग्रसारित करना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजेश बघेल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजना शुक्ला, जिला अग्रणी प्रबंधक रामचंद्र शाहा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, विभिन्न महाविद्यालयों के प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।



