मैनपुरी। डा0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी के कक्षा- 12 के वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत विद्यार्थियों ने मदर डेयरी सैफई, वैदपुरा, इटावा (उ0प्र0) के उत्पादन एवं प्रसंस्करण यूनिट का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान मदर डेयरी की अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को दुग्ध संग्रहण, शुद्धिकरण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग तथा गुणवŸाा नियंत्रण की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार किसानों से दूध एकत्र कर आधुनिक मशीनों की सहायता से उसे शुद्ध किया जाता है और फिर स्वच्छ व सुरक्षित पैकेजिंग के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुँचाया जाता है।
मदर डेयरी यूनिट में अपनाई जाने वाली स्वच्छता व्यवस्था, गुणवŸाा मानकों तथा खाद्य सुरक्षा नियमों को देखकर विद्यार्थी अत्यंत प्रभावित हुए। उन्हें यह भी बताया गया कि मदर डेयरी किस प्रकार पर्यावरण संरक्षण और किसानों के हित में कार्य करती है। यूनिट में पानी के सुदपयोग के लिए वाटर हार्वेस्टिंग यूनिट की व्यवस्था की गई है जिससे पानी का समुचित उपयोग किया जा सके।
विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं, क्योंकि इससे इन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक जीवन की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलता है। विद्यार्थियों ने भी इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक, रोचक और प्रेरणादायक बताया।
भ्रमण के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से मदर डेयरी सैफई, वैदपुरा, इटावा (उ0प्र0) यूनिट के प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान कर उन्हें उपयोगी जानकारी दी। यह शैक्षिक यात्रा विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुई।
इस शैक्षिक भ्रमण में कक्षा- 12 के वाणिज्य विभाग से अंशिका दीक्षित, अमन कुमार, अनी मिश्रा, अंजू यादव, अंकुल, अंशू कुमारी, अनुराग कुमार पाल, अनुष्का यादव, आर्यन यादव, देव सिंह, हर्षिता, जय वर्मा, जितेन्द्र कुमार, लवी यादव, मनीष यादव, मुस्कान यादव, नन्दिनी मिश्रा, पल्लवी, रितिक यादव, साधना, शुभ, सोनाली पाल, सुगन्धा सक्सेना, तनिष्क विनायक त्रिपाठी एवं यश यादव ने भाग लिया।
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डा0 किरन सौजिया, मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशु सौजिया, उप प्रधानाचार्या जी0मैरी ने सभी छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान अर्जित करने के क्रम में उनके शैक्षिक भ्रमण के लिए प्रेरित किया।



